{"_id":"6a2134ed33a92dcaf306abc3","slug":"tired-of-threats-munesh-committed-suicide-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, धमकी से तंग आकर की थी मुनेश ने आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, धमकी से तंग आकर की थी मुनेश ने आत्महत्या
Thu, 04 Jun 2026 01:50 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:50 PM IST
सार
जन सेवा केंद्र चोरी हुई थी। इस मामले में मुनेश को चौकी प्रभारी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। निर्दोष होने पर उनके पति को पुलिस ने छोड़ दिया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने एवं झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी, जिससे उनके पति मानसिक रूप से परेशान थे।
विज्ञापन
खुदकुशी
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सासनी क्षेत्र के गांव नया नगला में मुनेश (35) की आत्महत्या के मामले में उनकी पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पत्नी का आरोप है कि गांव के जनसेवा केंद्र संचालक उनके पति और सास को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मुनेश ने मंगलवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दे दी थी। उनकी पत्नी गिरजा देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि शुक्रवार को गांव के ही अश्विनी कुमार के जन सेवा केंद्र चोरी हुई थी। इस मामले में उनके पति को चौकी प्रभारी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। निर्दोष होने पर उनके पति को पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि दो जून को उनकी सास व पति से अश्विनी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने एवं झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी, जिससे उनके पति मानसिक रूप से परेशान थे। इसी अवसाद के चलते उनके पति ने मंगलवार को अपनी जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी का कहना है कि मुनेश की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन