{"_id":"57aa17b54f1c1b2b12ee51b2","slug":"three-years-after-the-transfer-of-salaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादले के तीन साल बाद भी वेतन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादले के तीन साल बाद भी वेतन नहीं
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानांतरण के तीन साल बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक का नई तैनाती की जगह से वेतन आहरण शुरू नहीं हुआ है। वह कई बार इस संबंध में बीएसए से लेकर वित्त एवं लेखाधिकारी तक से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा है।
4 दिसंबर 2013 को उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ी खमानी में तैनात सहायक अध्यापक गोपाल शरण का तबादला पूर्व माध्यमिक विद्यालय अभयपुरा के लिए किया गया था, लेकिन अभी तक नई तैनाती वाले स्कूल से उनका वेतन मिलना शुरू नहीं हुआ है।
वेतन न मिलने के कारण परिवार को गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। वह कई बार बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी को इस संबंध में पत्र भेजकर अवगत करा चुके हैं। इस समस्या से परेशान शिक्षक गोपाल शरण ने उनकी तैनाती फिर से पूर्व माध्यमिक स्कूल गढ़ी खमानी में ही किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
बीईओ सादाबाद का कहना है कि शिक्षक का नाम संशोधन में शामिल कर लेखाधिकारी कार्यालय को लगातार भेजा गया, लेकिन वहां संशोधन को स्वीकार करके प्रिंट में संशोधन नहीं किया गया है।