{"_id":"66532be61088e2eda600af91","slug":"three-vehicle-thieves-arrested-including-15-motorcycles-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: 15 मोटरसाइकिल सहित तीन वाहन चोर दबोचे, फर्जी नंबर प्लेट लगा इंजन-चेसिस संख्या खुरच कर बेच देते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: 15 मोटरसाइकिल सहित तीन वाहन चोर दबोचे, फर्जी नंबर प्लेट लगा इंजन-चेसिस संख्या खुरच कर बेच देते थे
Sun, 26 May 2024 06:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 26 May 2024 06:02 PM IST
सार
गिरफ्तार वाहन चोरों ने बताया कि वह तीनों दोस्त हैं। तीनों साथी चोरी की गई बाइक पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा देते थे। वाहन का इंजन व चेसिस नम्बर खुरच कर राह चलते अनजान लोगों को बेच देते थे । बाइक बेचने से जो भी रूपये मिलता, उन्हें आपस में बराबर-बराबर बांट लेते। सारा धन अपने शौक-मौज में खर्च कर देते थे ।
विज्ञापन
पकड़े गए तीन वाहन चोर
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद कोतवाली पुलिस ने 25 मई की रात तीन वाहन चोरों को सलेमपुर बंबा की पटरी से गिरफ्तार किया है । उनके पास से चोरी की 15 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं । चोर चुराई गई मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इंजन और चेसिस नंबर खुरच कर बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस के पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि मोहम्मद शाहबाज पुत्र मौ0 सरवर, राहुल पुत्र इकराम निवासीगण मोहल्ला व्यापारियान सादाबाद एवं योगेश पुत्र महावीर निवासी ग्राम ऊंघई को सलेमपुर बंबा की पटरी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि आरोपी योगेश ने 12 वीं तक पढाई की है और वर्तमान में गाजियाबाद में ऑटो चलाता है। आरोपी राहुल ने पढ़ाई नहीं की है, वह फल की दुकान लगाता है। अभियुक्त शाहबाज ने कक्षा 8 तक पढ़ाई की है और बैल्डिंग का काम करता है ।
विज्ञापन
वह सभी लोग आपस में दोस्त हैं। सभी दोस्त मिलकर जनपद हाथरस, मथुरा के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी की गई बाइक पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा देते थे। वाहन का इंजन व चेसिस नम्बर खुरच कर राह चलते अनजान लोगों को बेच देते थे । बाइक बेचने से जो भी रूपये मिलता, उन्हें आपस में बराबर-बराबर बांट लेते। सारा धन अपने शौक-मौज में खर्च कर देते । गिरफ्तार अभियुक्तगणों की निशानदेही पर जनपद हाथरस से चोरी 15 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं । जिनमें से बरामद तीन मोटरसाइकिल के संबन्ध में थाना सादाबाद पर अभियोग पंजीकृत है, शेष बरामद बाइकों के संबन्ध में पुलिस आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार सभी आरोपी हैं शातिर किस्म के अपराधी
गिरफ्तार सभी आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। जिनमें अभियुक्त योगेश के विरूद्ध जनपद हाथरस एवं जनपद मथुरा में चोरी, लूट, मारपीट, अपहरण, आर्म्स एक्ट, एससीएसटी एक्ट आदि विभिन्न संगीन धाराओं मे करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है । अभियुक्त राहुल के विरूद्ध थाना सादाबाद में हत्या का प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत है । आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी पर थाना सादाबाद पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।