{"_id":"63f6744cb4094fdd140d61b5","slug":"three-thousand-youth-of-the-district-will-be-trained-in-15-trades-hathras-news-c-2-1-51457-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 15 ट्रेडों में प्रशिक्षित किए जाएंगे जिले के तीन हजार युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 15 ट्रेडों में प्रशिक्षित किए जाएंगे जिले के तीन हजार युवा
Thu, 23 Feb 2023 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 23 Feb 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत अगले वित्तीय वर्ष में जिले के तीन हजार युवाओं को प्रशिक्षित किए जाने के लिए प्रशासन ने खाका खींच लिया है। इन युवाओं को नए 15 ट्रेडों में प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्ययोजना को स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के जरिये युवाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके लिए शासन की ओर से कार्यदायी संस्थाओं को नामित किया जाता है।
यह कार्यदायी संस्थाएं जिले में प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से शासन से निर्धारित ट्रेड के युवाओं को प्रशिक्षण कराती है। इसके बाद इन युवाओं को विभिन्न सेक्टरों में रोजगार भी मुहैया कराया जाता है।
इसके लिए यहां जिला प्रशासन की ओर से हर वित्तीय वर्ष में कार्ययोजना तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजी जाती है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में युवाओं को प्रशिक्षण दिए जाने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। जिला प्रबंधक मोहम्मद फैजान ने बताया कि शासन को स्वीकृति के लिए कार्ययोजना भेजी गई है।