फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three people, including a district panchayat member, were injured in a fight.

Hathras News: झगड़े में जिला पंचायत सदस्य समेत तीन घायल

Fri, 27 Feb 2026 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 27 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a district panchayat member, were injured in a fight.
गांव नगला रति में मारपीट की घटना की जानकारी देते जिला पंचायत सदस्य मनोज बघेल। संवाद - फोटो : Samvad
कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत गांव नगला रति में मिट्टी खनन करने वाले डंपरों से फसल में नुकसान होने के विवाद में बुधवार की देर रात दो पक्षों में जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। झगड़े में जिला पंचायत सदस्य सहित तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




मंगलवार की रात गांव पिछौंती में खेत से मिट्टी का खनन कर डंपरों से उसकी ढुलाई की जा रही थी। आरोप है कि ग्राम पंचायत के चकरोड से रातभर डंपरों की आवाजाही के चलते किसान अवधेश उर्फ बॉबी और बंटी सेंगर की खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा। बुधवार सुबह नुकसान देखने के बाद किसानों और वार्ड संख्या सात से जिला पंचायत सदस्य मनोज बघेल के बीच बातचीत हुई, जिसमें सुलह की बात सामने आई।
विज्ञापन




शाम को मोबाइल फोन पर दोबारा बातचीत के दौरान विवाद फिर भड़क गया। नगला रति में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। सलेमपुर चौकी और हसायन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मनोज बघेल के समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल और बाद में कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोतवाली परिसर में भीड़ एकत्रित होने पर पुलिसकर्मियों ने लोगों को बाहर जाने के लिए कहा, जिस पर कुछ देर नोकझोंक और हंगामा हुआ। स्थिति बिगड़ती देख कोतवाली प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एसएचओ का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed