{"_id":"5f08b4928ebc3e63b3766ecf","slug":"three-million-units-of-extra-power-burnt-hathras-news-ali238321622","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: गर्मी से बचने को शहर वासियों ने फूंक दी तीस लाख अतिरिक्त बिजली यूनिटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: गर्मी से बचने को शहर वासियों ने फूंक दी तीस लाख अतिरिक्त बिजली यूनिटें
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज
हाथरस। जून माह में सूरज ने आग उगली तो लोगों ने गर्मी से बचने लिए भरपूर बिजली का प्रयोग किया। जून माह में 20 मिलियन यूनिट के साथ शहर के लोगों ने 30 लाख यूनिट अतिरिक्त अतिरिक्त बिजली खर्च की है। ग्रामीण अंचल में हालांकि बिजली की खपत नहीं बढ़ी है। बीते दिनों हुई बारिश से बिजली सिस्टम को संजीवनी मिली है। इससे बिजली अधिकारी राहत महसूस कर रहे हैं। अब ओवरलोडिंग से उपकरणों बचाने के लिए दिशा निर्देश अधीनस्थों को भी जारी किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस के मीतई 220 केवीए सबस्टेशन से जिलेभर में बिजली दी जाती है। लॉकडाउन में बिजली की खपत बढ़ने के साथ आंकड़ा 17 मिलियन यूनिट पर पहुंचा था। अनलॉक वन में बिजली खपत का आंकड़ा नहीं बढ़ा। अनलॉक टू में उद्योग-धंधे संचालित होने के साथ सूरज की तपिश ने लोगों को झुलसाया तो गर्मी सेबचने के लिए लोगों ने एसी, कूलर पंखों का ज्यादा प्रयोग किया। जून माह की गर्मी ने शहर वासियों को अधिक झुलसाया। बिजली खपत का आंकड़ा 17 से बीस मिलियन यूनिट पर पहुंच गया। तीन मिलियन यूनिट यानि तीस लाख यूनिट की खपत बढ़ी। इस कारण बिजली सिस्टम ओवर लोड हुआ। इसकारण बिजली सिस्टम ने खूब नखरे दिखाए। लोगों को बिजली के लिए तरसना पड़ा।
अब बीते दिनों हुई हल्की बारिश ने बिजली सिस्टम को ठंडक पहुंचाई है। इससे बिजली अधिकारी सुकून महससू कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण अंचल में बिजली खपत का आंकड़ा ज्यादा नहीं बढ़ा है। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि 17 मिलियन यूनिट से 20 मिलियन यूनिट पर आंकड़ा पहुंच गया है। जून माह में शहरवासियों ने तीस लाख बिजली यूनिट अधिक खर्च की है। जिले में हालांकि बिजली खपत का ग्राफ ज्यादा नहीं बढ़ा है।