फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   three doctor's one month salary will be stop

तीन चिकित्सकों का एक माह का वेतन काटने के निर्देश

Thu, 16 Jan 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
three doctor's one month salary will be stop
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ब्लॉक सहपऊ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरती का डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने निरीक्षण किया। डीएम ने अस्पताल परिसर में गंदगी पर मिलने पर नाराजगी जताई। डीएम ने तीन चिकित्सकों सहित कई कर्मियों का वेतन काटने के निर्देश दिए। डीएम के इस निरीक्षण से खलबली मची रही।

डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर के विभिन्न कक्षों जैसे औषधि भंडार, पैथोलॉजी लैब, ड्रेसिंग कक्ष, इंजेक्शन कक्ष आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था अत्यधिक खराब होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम ने एमओआईसी को सफाई कराने के निर्देश दिए। शौचालय के दरवाजे गले हुए तथा खिड़कियों के शीशे टूटे मिलने पर भी नाराजगी जताई। जनरल वार्ड में पड़े बेडों की चादर गंदी होने पर नियमित रूप से चादरों को बदलने के निर्देश दिए। डीएम ने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में तैनात डॉ. यशवीर सिंह लगातार गैरहाजिर पाए जाने पर एक माह का वेतन रोकने, लैब सहायक सर्वेश कुमार तथा वार्ड बॉय चंद्रमोहन पचौरी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरती में तैनात डॉ. फ्रैंकी शर्मा, डॉ. रामकुमार सिंह परमार के बारे में बताया गया कि यह डाक्टर महीने में एक अथवा दो दिन आते हैं। जिस पर डीएम ने दोनों का एक महीने का वेतन काटने के निर्देश दिए तथा फार्मासिस्ट होरी लाल का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed