{"_id":"6714f7efaf475d9379054925","slug":"three-couples-found-engaged-in-illegal-activities-in-hotel-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: तीन होटलों पर मारा छापा, मची खलबली, अवैध गतिविधियों में लिप्त मिले तीन जोड़े, होटल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: तीन होटलों पर मारा छापा, मची खलबली, अवैध गतिविधियों में लिप्त मिले तीन जोड़े, होटल सील
Sun, 20 Oct 2024 06:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 20 Oct 2024 06:00 PM IST
सार
मथुरा रोड स्थित एक होटल पर पिछले कई दिनों से अवांछनीय गतिविधियां होने की सूचना मिल रही थी। शिकायत पर जब रविवार को छापा मारा गया तो होटल से तीन जोड़े पकड़े गए। यह अवैध गतिविधियों में लिप्त थे।
विज्ञापन
होटल पर अभिलेखों की जांच करते एसडीएम व सीओ
- फोटो : प्रशासन
विस्तार
सादाबाद एसडीएम संजय कुमार और सीओ हिमांशु माथुर ने पुलिस बल के साथ मथुरा और हाथरस रोड स्थित तीन होटलों पर छापा मारा। मथुरा रोड स्थित एक होटल में अवैध गतिविधियां पाई गईं। यहां अवैध गतिविधियों में लिप्त तीन जोड़ों को हिरासत में ले लिया गया और पुलिस के सुपुर्द किया गया। होटल को सील कर दिया गया है। कार्रवाई से होटल संचालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि मथुरा रोड स्थित एक होटल पर पिछले कई दिनों से अवांछनीय गतिविधियां होने की सूचना मिल रही थी। शिकायत पर जब रविवार को छापा मारा गया तो होटल से तीन जोड़े पकड़े गए। यह अवैध गतिविधियों में लिप्त थे। यह युवक-युवतियां बालिग थे। होटल के रजिस्टर में भी इनकी कोई एंट्री नहीं थी। तीनों जोड़ों को विधिक कार्रवाई के लिए पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
होटल को मौके पर तब तक के लिए सील कर दिया गया है, जब तक होटल संचालक होटल के संचालन संबंधी अभिलेख प्रस्तुत न कर दें। एसडीएम ने बताया कि इसी रोड पर स्थित एक अन्य होटल पर छापा मारा गया, लेकिन यह बंद मिला। इस होटल पर भी पूर्व में अवैध गतिविधि मिली थीं। हाथरस रोड स्थित होटल पर भी कार्रवाई की गई है और सख्त हिदायत दी गई। मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राघव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।