फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Threatened to kill children if wife left

Hathras News: पत्नी गई छोड़कर, पति ने दी बच्चों को जान से मारने की धमकी, कोल्ड ड्रिंक में मिलाया जहर

Fri, 22 May 2026 03:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 22 May 2026 03:16 PM IST
सार

पत्नी पति छोड़कर चली गई, जबकि चार बच्चे उसके पास हैं। युवक ने पत्नी को धमकाने के लिए कोल्ड ड्रिंक में विषाक्त पदार्थ मिला लिया तथा खुद के साथ-साथ चारों बच्चों को पिलाने की धमकी दे डाली।

विज्ञापन
Threatened to kill children if wife left
विषाक्त पदार्थ - फोटो : Freepik

विस्तार

हाथरस जंक्शन के गांव छौंक में पत्नी के जाने से क्षुब्ध युवक ने अपने चारों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। कोल्ड ड्रिंक में विषाक्त पदार्थ मिला लिया तथा पत्नी को फोन कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाला।

विज्ञापन


छौंक निवासी युवक की शादी के 10 वर्ष हो चुके हैं। बीते तीन महीने से पत्नी उसे छोड़कर चली गई है, जबकि चारों बच्चे उसके पास हैं। बुधवार को युवक ने पत्नी को धमकाने के लिए कोल्ड ड्रिंक में विषाक्त पदार्थ मिला लिया तथा खुद के साथ-साथ चारों बच्चों को पिलाने की धमकी दे डाली। पत्नी ने पड़ोसियों को फोन कर जानकारी दी। पड़ोसियों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने युवक से विषाक्त पदार्थ की चार पुड़िया बरामद कीं तथा कोल्ड ड्रिंक को फैला दिया।
विज्ञापन


युवक की पत्नी को बुलाया गया तो उसने साथ रहने से साफ इन्कार कर दिया। पति का आरोप था कि महिला ने दूसरी शादी कर ली है, जबकि महिला ने खुद को पति की आदतों से परेशान बताया। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए चारों बच्चे मां के सुपुर्द किए गए हैं। वह अपने मायके चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed