{"_id":"647374c48106770bca0332b8","slug":"threatened-the-former-mla-pratap-chaudhary-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पूर्व विधायक को दी धमकी, कहा राजा से रंक बना दूंगा, मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पूर्व विधायक को दी धमकी, कहा राजा से रंक बना दूंगा, मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 28 May 2023 09:05 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 28 May 2023 09:05 PM IST
सार
मिस्ड कॉल देने वाले व्यक्ति ने पूर्व विधायक प्रताप चौधरी को धमकी दी कि तुझे राजा से रंक बना दूंगा और एक हफ्ते में अंजाम भुगतना होगा। पूर्व विधायक ने आशंका जाहिर की है कि कॉल करने वाला उनकी हत्या कर सकता है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक प्रताप चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाथरस में सादाबाद के पूर्व विधायक प्रताप चौधरी से फोन पर किसी अनजान शख्स ने गाली-गलौज की और राजा से रंक बनाने की धमकी दी। पूर्व विधायक की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच करते हुए सिम कार्ड धारक की तलाश कर रही है। पूर्व विधायक ने आरोपी से जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने रिपोर्ट में कहा है कि 24 मई की सुबह उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से तीन बार मिस्ड कॉल आई थी। पूर्व विधायक होने की वजह से उन्होंने फीडबैक जानने के लिए करीब 10 मिनट बाद इस नंबर पर कॉल किया। कॉल करते ही व्यक्ति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा। मिस्ड कॉल देने वाले व्यक्ति ने पूर्व विधायक को धमकी दी कि तुझे राजा से रंक बना दूंगा और एक हफ्ते में अंजाम भुगतना होगा। पूर्व विधायक ने आशंका जाहिर की है कि कॉल करने वाला उनकी हत्या कर सकता है।
विज्ञापन
इसके बाद पूर्व विधायक ने कॉल बंद कर दी थी। आरोपी ने फिर कई बार कॉल करके पूर्व विधायक से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाई। इसके बाद कॉल करने वाले ने उनके छोटे भाई निरंजन सिंह शास्त्री के नंबर पर भी कॉल की। विधायक का कहना है कि उनकी जान माल की सुरक्षा को कॉल करने वाले से खतरा है, इसलिए अविलंब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस का दावा है कि कॉल करने वाला व्यक्ति जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन