{"_id":"5ed550ff8ebc3e90586e72de","slug":"threat-to-murder-for-lavy-hathras-news-ali235095774","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख रुपए न देने पर दी यमलोक की सैर कराने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख रुपए न देने पर दी यमलोक की सैर कराने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली सदर क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड निवासी सुनार से तीन लाख रुपये की चौथ उसे फोन कर मांगी गई। । चौथ न देने पर उसे यमलोक की सैर कराने की धमकी दी। सुनार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में सुनार एसपी से भी मिला है।
अनिल कुमार वर्मा पुत्र यतेंद्र वर्मा निवासी विजयनगर की ज्वैलरी की दुकान है। उसका कहना है कि उनके पास पिछले दिनों एक गुमनाम व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने अनिल से तीन लाख रुपये की चौथ मांगी न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। अनिल का आरोप है कि इस मामले को लेकर वह पुलिस के पास पहुंचा तो उसकी बात को अनसुना कर दिया, जिसके बाद वह अपनी शिकायत लेकर एसपी दफ्तर पहुंचा और फिर कोतवाली सदर में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। कोतवाली सदर प्रभारी जगदीशचंद्र ने बताया कि चौथ मांगे जाने के मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।