फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Threat of throwing acid on protesting against obscene acts

Hathras: अश्लील हरकत का विरोध करने पर तेजाब फेंकने की धमकी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Wed, 01 May 2024 11:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 01 May 2024 11:19 PM IST
सार

विवाहिता का आरोप है कि वह प्राइवेट नौकरी करती है। एक युवक काफी लंबे समय से उसका पीछा कर उत्पीड़न कर रहा है। आरोपी लंबे समय से ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा है। वह जहां भी नौकरी करती है, वह वहां पहुंचकर बदतमीजी करता है और जान से मारने की धमकी देता है। इस कारण उसे अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी। 

विज्ञापन
Threat of throwing acid on protesting against obscene acts
अदालत के आदेश पर मुकदमा - फोटो : ANI

विस्तार

न्यायालय के आदेश पर एक विवाहिता ने कोतवाली हाथरस गेट में एक युवक के खिलाफ वीडियो, फोटो दिखाकर ब्लैक मेल कर अश्लील हरकत करने, विरोध करने पर पीटने और तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


विवाहिता ने कहा है कि वह प्राइवेट नौकरी करती है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र निवासी एक युवक काफी लंबे समय से उसका पीछा कर उत्पीड़न कर रहा है। आरोपी लंबे समय से ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा है। वह जहां भी नौकरी करती है, वह वहां पहुंचकर बदतमीजी करता है और जान से मारने की धमकी देता है। इस कारण उसे अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी। 
विज्ञापन


आए-दिन फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देता है और फोटो वीडियो की आड़ में ब्लैकमेल करता है। अश्लील हरकत करता है। विरोध करने पर उसके के ऊपर तेजाब फेंकने की धमकी देता है। आरोपी बात नहीं माने पर विवाहिता को उसके पति व बच्चों को उठाने और जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
2 अप्रैल की शाम को वह किसी काम से जा रही थी। तभी आरोपी पीछा करते हुए आ गया और जबरन हाथ पकड़कर रोककर गालियां देने लगा। उसके हाथ से सोने की अंगूठी और पर्स में रखे रुपये छीन लिए। शोर मचाने पर राह चलते लोगों ने उसे बचाया। सीओ सिटी रामप्रवेश राय का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed