फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Thousands of voters cut out of conspiracy or negligence

साजिश या लापरवाही से कटे हजारों मतदाताओं के नाम

Tue, 28 Nov 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Tue, 28 Nov 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Thousands of voters cut out of conspiracy or negligence
निकाय चुनाव
नगर निकाय चुनाव में प्रशासन की लापरवाही के चलते हजारों मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह गए। हाथरस शहर में ही चिंताहरण रोड, राइन गली, चामड़ गेट, गड्ढा वाला मोहल्ला, मुरसान गेट, रामनगर कॉलोनी, विभवनगर, नवीपुर कलां, आवास विकास कॉलोनी, खंदारीगढ़ी, विष्णुपुरी सहित तमाम क्षेत्रों से मतदाताओं के नाम वोट लिस्ट से गायब हो गए।
विज्ञापन

'
मतदाताओं को यह गड़बड़ी तब पता चली, जब वह मतदान से पूर्व उनके घरों पर मतदाता पर्ची नहीं पहुंची। काफी मतदाता मतदान स्थल तक पहुंचे और बीएलओ से अपना नाम सूची में भी दिखवाया, लेकिन जब सूची में नाम ही नहीं है तो मतदान कैसे करते। कई मतदाता तो ऐसे थे, जिनके पास वोटर आई कार्ड भी थे और पिछले चुनाव में उन्होंने मताधिकार का प्रयोग भी किया था, लेकिन इस चुनाव में वोटर लिस्ट में उनका नाम ही नहीं था। निकाय चुनाव में हाथरस शहर में मतदान का प्रतिशत 57.03 रहा था।
विज्ञापन


सूची से मतदाताओं के काफी संख्या में नाम कटना भी मतदान प्रतिशत में कमी आना एक कारण माना जा रहा है। काफी मतदाताओं का यह भी कहना था कि बीएलओ की लापरवाही और वोटर लिस्ट में राजनीति के कारण नाम कटे हुए हैं। कुछ लोग इसे राजनीतिक दलों की साजिश बता रहे हैं तो कई विभागीय कर्मियों और बीएलओ की लापरवाही कह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 25 हजार मतदाता नहीं डाल सके वोट 

जिले की सभी निकायों में कुल 2.26 लाख वोटर्स हैं। माना जा रहा है कि करीब 10 से 15 फीसदी मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब हो गए। इस हिसाब से जिले में 20 से 25 हजार मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब होने का अनुमान है। 

बोले लोग -
-हमने पिछली बार लोकसभा, विधानसभा और नगर पालिका के चुनाव में मतदान किया था, लेकिन इस बार हमारी पूरी गली के वोट गायब हो गए। गली में लगभग 150 मतदाता थे जो मतदान नहीं कर पाए। 
- मुश्ताक खलीफा, राइन गली 

- मतदाता सूची में हमारे पूरे परिवार का नाम काट दिया गया। पिछली बार वार्ड 18 में हमने मतदान किया था। सूची में काफी नाम दिखवाया, लेकिन नाम गायब ही था। 
- सुदीप जैन, मुरसान गेट

- मोहनगंज में रहते हैं और वार्ड संख्या 24 में हर बार मतदान किया है। इस बार दो भाई और माताजी का नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिया गया। हम कोई वोट नहीं डाल पाए। 
- दीपक शर्मा, मोहनगंज 

- विभवनगर में एक, दो नहीं, बल्कि 36 से अधिक लोगों के वोटर लिस्ट से नाम गायब हुए हैं। हमारे भी पूरे परिवार के वोट सूची से गायब हो गए। 
-शेखर वार्ष्णेय, विभवनगर
---

वोटर लिस्ट में बड़ी संख्या में नाम नहीं होना प्रशासनिक अधिकारी और कर्मियों की लापरवाही का नतीजा रहीं। यही वजह है कि चुनाव से पूर्व एसडीएम सदर को यहां से जाना पड़ा। स्थानीय लोगों की निष्क्रियता से भी काफी वोटर्स के नाम सूची में नहीं आ पाए। लोकसभा चुनाव में इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए अब हर बूथ पर एक पन्ना प्रमुख नियुक्त किया जाएगा। वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के समय पन्ना प्रमुख की मौजूदगी अनिवार्य होगी, ताकि जो भी वोटर छूटे हैं, उनके नाम लिस्ट में शामिल हो सकें।
-रामवीर सिंह परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष 
---
-यदि शासन-प्रशासन पर दबाव डालेगा तो कुछ भी हो सकता है। राजनीतिक षड्यंत्र के तहत वोटर लिस्ट से लोगों के नाम गायब किए गए हैं। यह मतदाताओं के साथ बहुत बड़ा धोखा है। हमने इसकी राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत भी की है। लोकसभा चुनाव से पूर्व अपने वोटर्स के नाम सूची में बढ़वाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।
- करुणेश मोहन दीक्षित, कांग्रेस, जिलाध्यक्ष। 
---
मतदाता सूची में यह गड़बड़ी जानबूझकर की गई है। बड़ी संख्या में एससी, बीसी और अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम सूची में नहीं थे। सत्ताधारी पार्टी ने अधिकारियों से मिलकर सत्ता का खुला दुरुपयोग किया है। चुनाव के बाद डीएम से मिलेंगे और जिन लोगों के नाम सूची में नहीं हैं, उन्हें फिर से शामिल कराने की मांग करेंगे। चुनाव आयोग से इस गड़बड़ी की जांच कराने की मांग की जाएगी।
-ब्रजमोहन राही, बसपा जिलाध्यक्ष। 
---
मतदाताओं के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। अच्छे स्तर पर मतदाता सूचियों से नाम हटा दिए गए। इसकी काफी शिकायतें भी हुई हैं। कई परिवार और गली-मोहल्लों के पूरे के पूरे मतदाताओं के नाम साफ कर दिए गए। मामला निश्चित रूप से चुनाव आयोग के सामने उठाया जाएगा और लोकसभा चुनाव से पूर्व साफ-सुथरी वोटर लिस्ट बनवाने की मांग की जाएगी।

-गेंदालाल चौधरी, जिलाध्यक्ष रालोद
----
सत्ताधारियों की मिलीभगत से वोटर लिस्ट में यह गड़बड़ियां हुई हैं। बड़ी संख्या में हमारे वोटर्स के नाम पूरे जिले में मतदाता सूचियों से गायब थे। इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के सामने रखी जाएगी। लोकसभा चुनाव से पूर्व जो पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा, उसमें अपने वोटर्स के नाम सूची में बढ़वाए जाएंगे।
-ओमवती यादव, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed