फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Thirst dried throat of patients not find two drops of water

Hathras News: प्यास से मरीजों के सूखे हलक, खोजे नहीं मिला दो बूंद पानी

Sat, 15 Apr 2023 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 15 Apr 2023 12:33 AM IST
सार

बागला जिला अस्पताल जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। इसके बावजूद अस्पताल में सुविधाओं तक का टोटा है। जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों को पीने के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन
Thirst dried throat of patients not find two drops of water
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिला अस्पताल में हैंडपंप पहले से ही खराब है। शुक्रवार को वहां पानी की सप्लाई की पाइपलाइन भी टूट गई। भीषण गर्मी में मरीजों के हलक प्यास से सूख गए। उन्हें पूरे अस्पताल में खोजने पर ही कहीं भी दो बूंद पीने का पानी नहीं मिला। ऐसे में बाजार से से बोतल बंद पानी खरीदकर उन्हें प्यास बुझानी पड़ी।

विज्ञापन


बागला जिला अस्पताल जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। इसके बावजूद अस्पताल में सुविधाओं तक का टोटा है। जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों को पीने के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं है। इससे मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल के लिए ओपीडी में एक वाटर कूलर लगाया गया है। इसके अतिरिक्त ओपीडी के बाहर प्याऊ भी है जो बंद पड़ा है। वहीं, अस्पताल में लगे हैंडपंप भी काफी समय से खराब हैं।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस के पास चल रहे खोदाई के कार्य की वजह से पाइपलाइन टूट गई और जिला अस्पताल में पानी की सप्लाई बाधित हो गई। भीषण गर्मी में मरीज और उनके तीमारदार बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। जिला अस्पताल में मरीजों को उपचार और दवा तो निशुल्क मिल गई लेकिन दवा लेने के लिए पानी बाहर से खरीदकर मंगाना पड़ा। तीमारदार भी पेयजल संकट से परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पेट में दर्द की समस्या को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती हूं। चिकित्सक ने उपचार के बाद दवा तो दे दी है लेकिन पानी की यहां व्यवस्था नहीं है। दवा लेने के लिए पानी बाहर से खरीदकर मंगाना पड़ेगा। - हिमांशु, मरीज

जिला अस्पताल में कहीं भी पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। इससे हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में बाहर से खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। - ओमप्रकाश, तीमारदार
भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में प्यास भी अधिक लग रही है। अस्पताल में कहीं भी पानी की व्यवस्था नहीं है। मजबूरन बाजार से पानी की बोतल व पाउच खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। - सचिन, तीमारदार

अस्पताल में पानी के लिए ओपीडी में वाटर कूूलर लगा हुआ है। ओपीडी के बाहर पानी की टोंटियां लगी हुई हैं। इन टोंटियों में पानी आता है। शुक्रवार को अस्पताल परिसर में खोदाई का काम कर रहे युवकों ने पानी की पाइप का स्विच निकाल दिया था। इससे टोंटियों में पानी आना बंद हो गया। दोपहर एक बजे पानी की सप्लाई शुरू हो गई। जिला अस्पताल का हैंडपंप को ठीक कराने के लिए नगर पालिका को पत्र लिखा जा चुका है। उन्होंने हैंडपंप ठीक कराने से मना कर दिया है। हैंडपंप की मरम्मत के लिए एक बार फिर नगर पालिका को पत्र भेजा जाएगा। - डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस बागला जिला अस्पताल हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed