फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Thieves stole goods worth thousands by applying a coule

कूमल लगाकर चोरों ने हजारों का सामान चुराया

Thu, 29 Aug 2019 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods worth thousands by applying a coule
मकान में कूमल लगाकर नकदी, सामान चोरी
विज्ञापन

नगला परसू में बिजली गुल होने पर हुई वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
सहपऊ। क्षेत्र के गांव नगला परसू में चोरों ने एक मकान में कूमल लगाकर नगदी सहित हजारों का सामान चोरी कर लिया। गांव निवासी अलीमुद्दीन पुत्र मिट्ठू खां ने बताया कि बिजली जाने के कारण वह घर के बाहर बरामद में सोया हुआ था। उसकी पुत्रवधू सतारा घर के अंदर बने बरामदे में सोई हुई थी।
रात को चोरों ने घर के पीछे से कूूमल लगा लिया और उनको पता नहीं चला। सुबह जब पुत्रवधू जागी तो उसने कमरे का दरवाजा खोला। वह अंदर से बंद था। जब उसकी पुत्रवधू ने उसे कमरे के अंदर बंद होने के बारे में बताया तो वह घर पीछे गया। उसने देखा कि उसकी दीवार में तो किसी ने कूमल लगा दिया है। वह उसी रास्ते से कमरे घुसा। उसके पांव तले जमीन निकल गई।
विज्ञापन

बड़ी मुश्किल से उसने कमरे का दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही जब परिजनों ने कमरे का दृश्य देखा तो उन्होंने रोना शुरू कर दिया। उनका रोना सुुनकर पड़ोसी भी आ गए। चोर कमरे में रखे बक्शे से तीन हजार रुपये, सोने की अंगूठी, चांदी के सभी आभूषण, कपड़े एवं पीतल के सारे बर्तन चोरी कर ले गए। पीड़ित का पुत्र घर से बाहर रहकर मजदूरी करता है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed