फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Thieves entered Sahpau Canara Bank through the roof

Hathras: कोतवाली के सामने केनरा बैंक में छत के रास्ते घुसे चोर, सीसीटीवी फुटेज में हुए कैद, तलाश जारी

Thu, 23 Jul 2026 12:30 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 23 Jul 2026 12:30 PM IST
सार

शाखा में 21 जुलाई को ही करीब 20 लाख रुपये कैश आया था जो कि स्ट्रांग रूम में रखा गया था। आशंका है कि चोरों को इस बात की जानकारी थी और वे उसी की तलाश में आए थे। वारदात के तरीके से लगता है कि उन्हें केवल कैशियर के केबिन में ही नकदी होने की जानकारी थी।

विज्ञापन
Thieves entered Sahpau Canara Bank through the roof
केनरा बैंक में पूछताछ करती पुलिस, छत की दीवार में बना छेद - फोटो : संवाद

विस्तार

सहपऊ कस्बे में कोतवाली के सामने स्थित केनरा बैंक की शाखा में दुस्साहस दिखाते हुए 22 जुलाई रात दो चोरों ने चोरी की कोशिश की। छत में कूमल लगाकर घुसे चोरों ने 12 मिनट तक शाखा में रुपयों की तलाश की। इसके बाद स्ट्रांग रूम में घुसने की कोशिश की लेकिन सफल न होने पर भाग निकले। बृहस्पतिवार सुबह वारदात की जानकारी पर बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज में कैद चोरों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


केनरा बैंक की सहपऊ शाखा कस्बे के मुख्य मार्ग पर है। शाखा के बगल में गली है तथा दूसरी ओर दुकानें बनी हैं। इन दुकानों व शाखा के पीछे जनता इंटर कॉलेज का भवन है। चोर छत के रास्ते शाखा में दाखिल हुए। शाखा के बगल में स्थित दुकान की छत नीची है। चोरों ने वहां से शाखा की दीवार में कूमल लगाकर एक-एक कर ईंट बाहर निकालीं। नीचे जेनरेटर व बिजली कंट्रोलर का बॉक्स बना हुआ है। कूमल से निकलकर आसानी से चोरों ने बॉक्स पर पैर रखा और नीचे कूद गए।
विज्ञापन


बैंक से मिले सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक रात 1:55 बजे दोनों कूमल के जरिए शाखा में दाखिल हुए। यहां से दोनों कैशियर के काउंटर पर पहुंचे। यहां रैक खंगाली लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद अन्य केबिन में छानबीन की। जब कुछ नहीं मिला तो चोर स्ट्रांग रूम पहुंचे और हैंडल घुमाकर इसे खोलने का प्रयास किया लेकिन लॉक होने के कारण हैंडल नहीं खुला। चोरों के पास ऐसे कोई उपकरण नहीं थे जिससे स्ट्रांग रूम खोल सकें। करीब 12 मिनट तक नकदी की तलाश करने के बाद उसी रास्ते से बाहर निकल गए। जाते समय छेद को ईंटों से बंद भी कर दिया। सुबह नौ बजे बैंक पहुंचे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विनोद को वारदात की जानकारी हुई। उसने मैनेजर और मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। चोरी के प्रयासी की सूचना पर पुलिस आनन-फानन बैंक शाखा पहुंची तथा छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले आया था 20 लाख कैश 
शाखा में 21 जुलाई को ही करीब 20 लाख रुपये कैश आया था जो कि स्ट्रांग रूम में रखा गया था। आशंका है कि चोरों को इस बात की जानकारी थी और वे उसी की तलाश में आए थे। वारदात के तरीके से लगता है कि उन्हें केवल कैशियर के केबिन में ही नकदी होने की जानकारी थी। इसलिए वे सीधे उसी केबिन में पहुंचे। यदि चोर अभ्यस्त व शातिर होते तो स्ट्रांग रूम खोलने के इरादे से बैंक में घुसते। 

 

चोरों की तलाश में पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने भी छानबीन की है। बैंक प्रबंधन से मिली जानकारी व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। -जेएन अस्थाना, सीओ सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed