फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   12 new CCTV cameras will be installed

सादाबाद नगर पंचायत: चप्पे-चप्पे पर रहेगी खुफिया नजर, 12 नए सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

Mon, 16 Sep 2024 05:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 16 Sep 2024 05:06 AM IST
सार

सादाबाद के तहसील मोड़, आनंद नगर तिराहा, डाकखाना रोड, स्टेट बैंक के सामने सहित चार स्थानों पर तीन-तीन की संख्या में 12 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनके जरिए नगर की हर गतिविधि पर नजर रहेगी।

विज्ञापन
12 new CCTV cameras will be installed
सीसीटीवी कैमरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर पंचायत द्वारा नगर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। चार नए प्रमुख स्थानों पर 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन जरिए नगर के चप्पे-चप्पे पर खुफिया नजर रखी जाएगी। नगर पंचायत कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।

विज्ञापन


कस्बा में आगरा चुंगी, चौ. चरण सिंह प्रतिमा स्थल, रोडवेज बस स्टैंड नया पुल, विनोवा नगर चौराहे, सुभाष गली चौराहे समेत 23 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इन सभी कैमरों का कंट्रोल रूम नगर पंचायत दफ्तर में बना है। अब नगर में कैमरों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। नगर के तहसील मोड़, आनंद नगर तिराहा, डाकखाना रोड, स्टेट बैंक के सामने सहित चार स्थानों पर तीन-तीन की संख्या में 12 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनके जरिए नगर की हर गतिविधि पर नजर रहेगी।

विज्ञापन

नगर में आमजन की सुरक्षा के लिहाज से चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जल्द ही यह काम शुरू किया जाएगा। - श्रीचंद, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत सादाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed