फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   There was a long queue of people offering condolences at Kamalkant's house.

Hathras News: कमलकांत के घर सांत्वना देने वालों का लगा तांता

Thu, 04 Dec 2025 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 04 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
There was a long queue of people offering condolences at Kamalkant's house.
सहायक अध्यापक कमलकांत शर्मा की मृत्यु से बुधवार को परिवार में कोहराम मचा रहा। कमलकांत अपने परिवार का इकलौता सहारा थे। बुधवार को कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी उनके घर पहुंचे और शोक संतृप्त परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

कमलकांत के परिवार में बुजुर्ग मां विजयलक्ष्मी, पत्नी और चार छोटे-छोटे बेटे विनायक, पुष्कर, माधव और देव हैं। मां व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। कमलकांत सिकंदराराऊ में कासगंज रोड स्थित गांव नावली लालपुर के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के रूप में तैनात थे और साथ ही बीएलओ के रूप में एसआईआर का कार्य कर रहे थे। गौरतलब है कि बुधवार की सुबह कमलकांत की चाय पीते समय अचानक मौत हो गई थी। उनकी पत्नी नीलम ने आरोप लगाया था कि वह एसआईआर के कार्य के चलते तनाव में थे। इस कारण उनकी मृत्यु हुई है।
विज्ञापन

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने भी उनके घर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की थी।2011 में कमलकांत की नौकरी लगी थी। परिजनों के अनुसार कमलकांत की बहन रेनू टीबी की बीमारी से दम तोड़ चुकी हैं, जबकि छोटा भाई तुषार दिव्यांग था और किडनी संक्रमण के कारण उसकी भी मृत्यु हो गई थी। अब परिवार के आखिरी कमाने वाले सदस्य कमलकांत के निधन से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed