फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   no safety wall on 100 culverts in Hathras

Hathras News: 100 पुलिया पर नहीं सुरक्षा दीवार, न संकेतक,न लाइट, रहता है हादसे का डर

Sat, 15 Feb 2025 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 15 Feb 2025 01:35 AM IST
सार

हाथरस जनपद में छोटी-बड़ी करीब 170 पुलिया हैं, लेकिन किसी पर भी संकेतक नहीं लगे हुए हैं। इन पर अगर संकेतक लगे हों तो वाहन चालक पहले से सतर्क हो जाएं और अपने वाहनों को धीमी गति से निकालें। हादसों की संभावना भी कम हो जाए।

विज्ञापन
no safety wall on 100 culverts in Hathras
ग्राम पंचायत बीजलपुर ब्लॉक सादाबाद में बिना सुरक्षा दीवार के तैयार होती पुलिया - फोटो : संवाद

विस्तार

हसायन क्षेत्र स्थित ईशन नदी की पुलिया से कार नदी में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। केवल यही एक पुलिया नहीं है, जो असुरक्षित है। हाथरस जिले की 170 में से करीब सौ पुलिया पर हादसों का डर रहता है। इन पर दोनों ओर सुरक्षा दीवार नहीं हैं। अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

विज्ञापन


जनपद से गुजरने वाली नदी, नाले, बंबों पर करीब 170 पुलिया बनी हैं। इनमें करीब 25 ऐसी पुलिया हैं, जो 80 साल से अधिक पुरानी हैं। करीब 100 पुलिया पर दोनों ओर सुरक्षा दीवार भी नहीं बनाई गई है। जिन पर दीवार बनी थीं, उनकी दीवारें टूटी हुई हैं। इन असुरक्षित पुलिया से लगातार वाहन गुजर रहे हैं। जो पुलिया संकरी हैं, उनसे वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है। अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। ईशन नदी के पुल पर अगर दोनों ओर दीवार होती तो शायद इतना बड़ा हादसा न होता और चार लोगों की जान बच सकती थी।
विज्ञापन


नहीं लगे संकेतक
जनपद में छोटी-बड़ी करीब 170 पुलिया हैं, लेकिन किसी पर भी संकेतक नहीं लगे हुए हैं। इन पर अगर संकेतक लगे हों तो वाहन चालक पहले से सतर्क हो जाएं और अपने वाहनों को धीमी गति से निकालें। हादसों की संभावना भी कम हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिया के पास छाया रहता है अंधेरा
जनपद में पुलिया पर पथ प्रकाश की व्यवस्था चरमराई हुई है। देहात क्षेत्र में इन पर अंधेरा छाया रहता है। लोगों को पास पहुंचने पर पता लगता है कि आगे पुलिया है। इन पर न संकेतक लगे हैं और न रोशनी का कोई इंतजाम है। ऐसे में इन पर हादसे की संभावना बढ़ जाती है। ग्राम पंचायत, नगर पंचायत और सिंचाई विभाग ने इन पुलिया के आसपास पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं कराई है, जिससे राहगीरों को वहां से गुजरने में कोई परेशानी न हो।

जनपद की करीब सभी जर्जर पुलिया का पुन: निर्माण करा दिया गया है। कुछ पुरानी पुलिया हैं, जिन पर काम किया जाना है। सामान्य तौर पर पुलिया के दोनों ओर बड़ी दीवार बनाए जाने का प्रावधान नहीं है। छोटी दीवार बनाई जाती हैं, जिन्हें अक्सर वाहन तोड़ देते हैं। ईशन नदी की पुलिया अलीगढ़ ड्रेनेज खंड के अंतरगत आती है। इस पर सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए वहां के अधिकारियों से बात करेंगे।- बलजीत सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed