फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   There is no lab technician at 14 PHC, blood test cannot be done

Hathras News: 14 पीएचसी पर लैब टेक्नीशियन नहीं, नहीं हो पाती खून की जांच

Thu, 19 Jun 2025 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 19 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
There is no lab technician at 14 PHC, blood test cannot be done
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की कतार। संवाद - फोटो : samvad
जिले में 14 पीएचसी पर लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं है। इस कारण इन केंद्रों पर मशीन होने के बावजूद मरीजों की खून की जांच नहीं हो पाती है। मरीजों को मुफ्त जांच के लिए सीएचसी व जिला अस्पताल जाना पड़ता है या फिर निजी पैथोलॉजी लैब में खर्चा कर जांच करानी पड़ती है।
विज्ञापन

जिले का स्वास्थ्य विभाग संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर संसाधनों की बेहद कमी है। जिले में 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) संचालित हैं। इसके सापेक्ष यहां लैब टेक्नीशियन के 15 पद स्वीकृत हैं और इनमें से भी महज 11 लैब टेक्नीशियन की तैनाती है। जिले के 14 पीएचसी लैब टेक्नीशियन रहित हैं।
विज्ञापन


-

केस1-

पीएचसी टिकारी पर नहीं है लैब टेक्नीशियन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिकारी पर रोजाना करीब 200 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इस पर लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं है। इससे इस केंद्र पर मरीजों के खून की जांच नहीं हो पाती। मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

केस-2

सादाबाद के चार पीएचसी टेक्नीशियन विहीन

सादाबाद क्षेत्र में पांच सीएचसी हैं। इनमें से सिर्फ पीएचसी बिसावर पर ही लैब टेक्नीशियन तैनात हैं। वह भी जिला अस्पताल में संबद्ध है। इसके अतिरिक्त ऊंचागांव, जैतई, बिलारा और मई पीएचसी में लैब टेक्नीशियन नहीं हैं। यहां के मरीजों को खून की मुफ्त जांच के लिए सीएचसी सादाबाद की दौड़ लागानी पड़ती है। एमओआईसी दानवीर सिंह का दावा है कि इन चारों पीएचसी पर लैब टेक्नीशियन के पद स्वीकृत नहीं हैं।


-

वर्जन-

जिले में 25 पीएचसी के सापेक्ष लैब टेक्नीशियन के सिर्फ 15 पद स्वीकृत हैं। 11 टेक्नीशियन की यहां तैनाती है। इनको अतिरिक्त प्रभार देकर पीएचसी पर जांच की सेवाएं दी जा रही हैं। हमारा प्रयास है कि सीमित संसाधनों में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए।

- डॉ. राजीव गुप्ता, नोडल व एसीएमओ, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed