फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   no roadways buses travel dangerously with private vehicles

Hathras News: रोडवेज बसें हैं नहीं, निजी वाहनों से करते हैं खतरों भरा सफर

Mon, 05 Jun 2023 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 05 Jun 2023 12:48 AM IST
सार

हाथरस-जलेसर मार्ग से लोग सीधे जलसेर व फिरोजाबाद की दूरी तय करते हैं। इसके अलावा हाथरस से इगलास के लिए दूरी तय करते हैं। हाथरस जंक्शन से कैलोरा आदि मुख्य मार्गाें पर रोडवेज बस नहीं हैं।

विज्ञापन
no roadways buses travel dangerously with private vehicles
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ीं बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर से सटे गांवों के लिए आज भी रोडवेज बस सेवा मयस्सर नहीं है। हाथरस-जलेसर और हाथरस-इगलास सहित कई मार्गाें पर रोडवेज की बसें नहीं हैं। यहां यात्री सफर के लिए पूरी तरह निजी बसों और डग्गामार वाहनों पर निर्भर हैं। लंबे समय से यहां रोडवेज बस सेवा की मांग उठ रही है, लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


 हाथरस डिपो में वर्तमान में 68 बसें हैं। यह बसें लोकल व लंबे मार्गाें पर संचालित होती हैं। इन बसों में दैनिक व अन्य यात्री सफर करते हैं। खास बात यह है कि हाथरस-जलेसर मार्ग से लोग सीधे जलसेर व फिरोजाबाद की दूरी तय करते हैं। इसके अलावा हाथरस से इगलास के लिए दूरी तय करते हैं। हाथरस जंक्शन से कैलोरा आदि मुख्य मार्गाें पर रोडवेज बस नहीं हैं। इस कारण यात्रियों को गंतव्य की दूरी तय करने में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


51 साल बाद भी ग्रामीण क्षेत्र में बसें नहीं
परिवहन निगम ने रविवार को 51 वर्ष पूरे कर लिए। इसके बावजूद जिले में कई ग्रामीण मार्गाें पर रोडवेज की बस सेवा नहीं है। इससे यह लगता है कि ग्रामीण मार्गाें पर बसों के संचालन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आज भी इन मार्गाें पर यात्री सफर के लिए निजी बसों और डग्गामार वाहनों पर निर्भर हैं। यात्री इन वाहनों में खतरों भरा सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस से जलेसर जाने के लिए निजी बस व टेंपो का सहारा लेना पड़ता है। इस मार्ग पर बसों के संचालन के लिए इंतजाम नहीं हैं। दूरी तय करने में खासी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं।-सत्यपाल सिंह, यात्री

एक तरफ परिवहन निगम बेहतर सुविधा देने की बात कहता है तो दूसरी तरफ हाथरस से इगलास के लिए रोडवेज बसों का पर्याप्त संचालन नहीं है। इस कारण अन्य वाहनों से सफर करना पड़ता है।
-शेषपाल, यात्री
एक तरफ शासन स्तर से ग्रामीण अंचल को जोड़ने की बात कही जा रही है तो दूसरी ओर कई मुख्य मार्गाें पर रोडवेज की सेवा न होने के कारण सफर करना कठिन हो रहा है। हाथरस-इगलास व हाथरस-जलेसर मार्ग बस नहीं हैं। -अजयपाल, यात्री

ग्रामीण अंचल में जिन मार्गाें पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है, उन मार्गाें के बारे में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से यह रिपोर्ट मांगी जा रही है कि आखिर वहां बसों का संचालन क्यों नहीं हो पा रहा है। जल्द ही निजी बसों को अनुबंधित कर इन मार्गाें पर बस सेवा शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। -सतेंद्र वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed