फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Theft revealed in the court premises arrested

Hathras News: कोर्ट परिसर में चोरी का हुआ खुलासा, टोंटी चारे किया गिरफ्तार, सामान भी बरामद

Mon, 03 Apr 2023 06:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 06:53 PM IST
सार

30 मार्च की रात को चोर ने न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हाथरस के एक कक्ष गेट का ताला तोड़ दिया। चोर कंप्यूटर के तीन मॉनीटर व न्यायालय के निकट स्थित सार्वजनिक शौचालयों का ताला तोड़कर पानी की टोंटियां चोरी कर ले गए। 

विज्ञापन
Theft revealed in the court premises arrested
कोर्ट परिसर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के न्यायालय परिसर में हुई चोरी का थाना सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से सोमवार को खुलासा कर दिया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


मुंसिफी परिसर में तैनात चौकीदार सुरेशबाबू ने कोतवाली में सूचना दी थी कि 30 मार्च की रात को चोर ने न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हाथरस के एक कक्ष गेट का ताला तोड़ दिया। चोर कंप्यूटर के तीन मॉनीटर व न्यायालय के निकट स्थित सार्वजनिक शौचालयों का ताला तोड़कर पानी की टोंटियां चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन


वहीं रमेश राजपूत निवासी सुदीप कॉलोनी सीयल खेडा, थाना कोतवाली ने तहरीर दी थी कि 27 मार्च की रात को अज्ञात चोरों ने राजा दयाराम किला दाऊजी मंदिर के पास बने शौचालय का ताला तोड़कर पानी की टोटियां चोरी कर ले गये। पुलिस ने दोनों ही मामलों में तहरीर के आधार पर थाना मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने आरोपी रवि पुत्र नाथुराम कुशवाह थाना नगला चौबे थाना हाथरस गेट को श्रीराम बगीजी बेलनशाह क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसकी निशादेही पर चोरी के तीन मॉनीटर, दो की-बोर्ड, दो माऊस व 24 पानी की टोंटी बरामद की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed