{"_id":"67b38e6d84b3cd933209fbfb","slug":"theft-in-bsa-office-accused-employee-caught-on-camera-hathras-news-c-56-1-hts1002-127223-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बीएसए दफ्तर में चोरी, आरोपी कर्मी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बीएसए दफ्तर में चोरी, आरोपी कर्मी कैमरे में कैद
Tue, 18 Feb 2025 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने अवकाश के दिन कार्यालय में दाखिल होकर दो अलमारियों के ताले तोड़ दिए। आरोपी कर्मचारी कार्यालय से लैपटॉप चोरी कर ले गया। साथ ही कार्यालय से बैटरी व आरओ आदि सामान भी गायब है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बीएसए ने आरोपी कर्मचारी को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जागेश्वर का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संजय नागर बीएसए कार्यालय में संबद्ध था। आरोप है कि वह 12 फरवरी को अवकाश के दिन कार्यालय आया और सीढ़ी के माध्यम से डीबीआर से छेड़खानी कर सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। अन्य सीसीटीवी कैमरे में उसकी यह हरकत रिकॉर्ड हो गई। इसका फुटेज भी सामने आया है।
आरोप है कि संजय नागर ने जिला समन्वयक एमआईएस बलवंत मौर्य की की दो अलमारियों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद आरोपी यहां से लैपटॉप चोरी कर ले गया। बीएसए स्वाति भारती ने आरोपी कर्मी को निलंबित करते हुए उसे निलंबन अवधि में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगर क्षेत्र से संबद्ध किया है। बीईओ मुख्यालय को उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। मामले की जांच बीईओ सहपऊ सुल्तान अहमद को सौंपी गई है।
विज्ञापन
इधर, कार्यालय के लिपिक व डीसी पत्रावलियां खंगाल रहे हैं। वह इस बात की तसल्ली करने में जुटे हैं कि कहीं चोर काई महत्वपूर्ण पत्रावली तो नहीं चुरा ले गया है।
-
किसी महत्वपूर्ण पत्रावली तो नहीं ले गया आरोपी
बीएसए कार्यालय में चोरी की घटना ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कार्यालय में कई महत्वपूर्ण कागजात रहते हैं। डीसी जिला समन्वयक एमआईएस की अलमारी में महत्वपूर्ण टेंडरों की बिड रखी रहती हैं। हो सकता है किसी संदिग्ध व्यक्ति ने गहरी साजिश को अंजाम देने के लिए किसी महत्वपूर्ण बिड चोरी करने के लिए इस कर्मचारी को चोरी करने के लिए भेजा हो। यह भी हो सकता है कि वह अपने मंसूबे में कामयाब हो गया हो। इसके साथ ही आरोपी ने स्टोर रूम में रखी अलमारी का भी ताला तोड़ा है। इस अलमारी में कार्यालय के पुराने रिकॉर्ड रखे रहते हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि कहीं चोर कोई महत्वपूर्ण पत्रावली तो नहीं ले गया।
-
चार दिन तक सोया रहा विभाग
चोरी की यह घटना 12 फरवरी की बताई जा रही है। डीबीआर से छेड़छाड़ कर सीसीटीवी कैमरे बंद किए गए। इसके बावजूद चार दिन तक यह घटना छिपाए रखी गई। पुलिस को सूचना तक नहीं दी गई। इससे विभाग की घोर लापरवाही सामने आ रही है।
-
वर्जन-
आरोपी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। बीईओ मुख्यालय को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। सोमवार को बीईओ मुख्यालय अवकाश पर थे। मंगलवार को वह इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करा देंगे।
- स्वाति भारती, बीएसए हाथरस।