फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Theft accused arrested in Sadabad

Hathras News: पति-पत्नी गए काम पर, चोर ने चुराए 5500 रूपये, चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 May 2024 08:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 17 May 2024 08:51 PM IST
सार

पति-पत्नी काम पर गये थे । दिन में दोपहर तीन से पांच बजे के मध्य चोर घर का ताला तोड़कर 5500 रूपये चोरी कर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर  घटना कारित करने वाले चोरी के आरोपी  को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से चोरी किये हुए 5000 रूपये नगद बरामद हुए है ।

विज्ञापन
Theft accused arrested in Sadabad
गिरफ्तार चोरी का आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

सादाबाद के गांव बिसावर में पति और पत्नी अपने काम पर चले गए। चोर घर का ताला तोड़कर 5500 रूपये चुरा ले गया। पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

16 मई दोपहर गांव बिसावर में हुई चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किए 5000 रूपये भी बरामद किए हैं । यह जानकारी देते हुए सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि बिसावर के मोहल्ला पश्चिमी निवासी रूप सिंह निवासी कोतवाली पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि 16 मई को वह व उसकी पत्नी काम पर गये थे । दिन में समय 03-05 बजे के मध्य आरोपी प्रेम सिंह उर्फ पप्पू  घर का ताला तोड़कर 5500 रूपये चोरी कर ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर  घटना कारित करने वाले चोरी के आरोपी  को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से चोरी किये हुए 5000 रूपये नगद बरामद हुए है ।  गिरफ्तार युवक प्रेम सिंह उर्फ पप्पू पुत्र रामवीर सिंह निवासी नई बस्ती बिसावर ने  पूछताछ पर जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि वह रूप सिंह के परिवार से है तथा मजदूरी करता है । 

काफी दिनों से उसको मजदूरी नहीं मिली थी, इसलिए उसको पैसों की जरूरत थी । वह उसके पास  रूपये उधार लेने के लिए उसके घर गया था, लेकिन घर पर ताला लगा होने के कारण मौका पाकर उसने ताला तोड़कर घर से 5500 रूपये चोरी कर लिये थे। जिसमें से 500 रूपये उसने शराब में खर्च कर लिये । चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी एवं बारमदगी के संबंध में थाना पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed