हाथरस। यूपी बोर्ड परीक्षा का महाकुंभ आज से शुरू हो रहा है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू होने पर विद्यार्थियों ने आखिरी दिन पढ़ाई में अपना पूरा समय लगा दिया। सबसे ज्यादा परीक्षा की टेंशन हाईस्कूल के विद्यार्थियों को सता रही है, क्योंकि वह पहली बार बोर्ड परीक्षा में बैठ रहे हैं। इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने सभी पेपर की अच्छी तरह से तैयारी कर ली है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थी पेपर शुरू होने से पूर्व पूरी रात पढ़ाई में व्यस्त रहे और पेपर की तैयार की।
----
परीक्षा को लेकर बोले विद्यार्थी---
- पहली बार बोर्ड परीक्षा में बैठ रहा हूं। काफी टेंशन हो रही है। पेपर की अच्छी तैयारी की है।
- राजेश, हाईस्कूल।
- बोर्ड परीक्षा का नाम सुनते ही धड़कनें तेज हो जाती हैं। पहला पेपर हिंदी का है और सभी याद भी कर लिया है।
- रूपेश कुमार, हाईस्कूल।
- गांव से शहर यहां सेंटर देखने आए थे। लिस्ट में अपना रोल नंबर और क्लास भी देख ली है। अब पेपर को लेकर टेंशन हो रही है।
- दीपक कश्यप, इंटर।
- बोर्ड परीक्षा का नाम सुनकर ही टेंशन हो जाती है। अब गुरुवार से पेपर शुरू हो रहे हैं। इस बार खूब पढ़ाई की है और सभी पेपर अच्छे होने की उम्मीद है।
- अमन कुमार, इंटर।