{"_id":"69e2980ca3f1c47b1e01fab5","slug":"the-temperature-will-reach-40-degrees-in-five-days-hathras-news-c-56-1-sali1016-147312-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पांच दिनों में 40 डिग्री पहुंचेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पांच दिनों में 40 डिग्री पहुंचेगा तापमान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
आने वाले पांच दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि कानपुर ने इसका पूर्वानुमान जारी किया है। आगामी पांच दिनों में जिले का अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जो सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.0 से 24.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की गति 5.0 से 13.0 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है, जिसमें बीच-बीच में सामान्य से तेज झोंके भी आ सकते हैं।
आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन वर्षा की कोई संभावना नहीं है। बढ़ते तापमान और तेज हवाओं को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों की विशेष देखभाल करने की सलाह दी है। किसानों से कहा है कि भिंडी, मक्का, उड़द, मूंग और कद्दूवर्गीय सब्जियों (लौकी, खीरा, ककड़ी) में आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई करें ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे। स्थानीय कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को इसकी सलाह जारी की है। संवाद