फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cricketer Chetan Sharma in Hathras

Hathras: क्रिकेटर चेतन शर्मा पहुंचे हाथरस, बोले- विश्वकप फाइनल भले ही टीम हारी, पर प्रदर्शन ने दिल जीता

Thu, 30 Nov 2023 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 30 Nov 2023 01:09 AM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई की चयन समिति के पूर्व चेयरमैन चेतन शर्मा संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। वहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।

विज्ञापन
Cricketer Chetan Sharma in Hathras
पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा को सम्मानित करते आयोजक - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मैच के आधार पर भारत की टीम का प्रदर्शन खराब नहीं कहा जा सकता है। विश्वकप का फाइनल भले ही टीम हार गई, लेकिन टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीता है। सभी टीमों को हराकर दिखाया। विश्वकप में टीम की बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी की भूमिका भी अहम रही है।

विज्ञापन


यह बातें पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई की चयन समिति के पूर्व चेयरमैन चेतन शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहीं। वह यहां संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। उन्होंने कहा कि विश्व कप में मोहम्मद शमी ने ताे उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि मैं खुद तेज गेंदबाज रहा हूं लेकिन सीम पोजीशन के मामले में मोहम्मद शमी के आसपास भी नहीं पहुंच सका हूं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की गेंदबाजी को बेहतर करने के लिए बीसीसीआई की जो सोच है, वह तारीफ के काबिल है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब टीम में तेज और स्पिन गेंदबाजी के लिए अलग- अलग कोच होते हैं। टीम में इस दौर में गेंदबाजी पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीम में जब तक गेंदबाजी बेहतर नहीं होगी तो बड़े से बड़ा स्कोर भी सुरक्षित नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब छोटे-छोटे शहरों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अगर खिलाड़ी में प्रतिभा है और जुनून है तो टीम में खुद ही जगह बना लेगा। अलीगढ़ में रहने वाले रिंकू सिंह इसका साक्षात उदाहरण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed