फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The Teacher caught in the house solve paper

घर में पेपर हल कर रहा शिक्षक पकड़ा

Fri, 16 Feb 2018 12:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)। Updated Fri, 16 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
The Teacher caught in the house solve paper
पकड़े गए युवक से पूछताछ करते सादाबाद के एसडीएम। - फोटो : Amar Ujala
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में सख्ती के चलते बेशक हजारों परीक्षार्थी मैदान छोड़ चुके हैं, लेकिन नकल माफिया कोई न कोई रास्ता निकालकर नकल का धंधा चला रहे हैं। कमरों मे लगे सीसीटीवी कैमरों को ध्यान में रखते हुए बोल-बोलकर नकल कराई जा रही है वहीं घरों में बैठकर उत्तर पुस्तिकाएं लिखी जा रही हैं। इसका खुलासा गुरुवार को हुआ। 
विज्ञापन


दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान प्रथम की परीक्षा में एसडीएम जयप्रकाश ने गोपनीय सूचना पर गांव वासदत्ता में पुलिस फोर्स के साथ एक मकान पर छापा मारा। मकान के अंदर एक कमरे में तीन व्यक्ति पेपर हल कर रहे थे। एसडीएम को देखकर तीनों व्यक्ति हड़बड़ा गए और मकान के पिछले दरवाजे से निकलकर खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस ने तीन में से एक व्यक्ति को दबोच लिया। कमरे की तलाशी के दौरान वहां से भारी मात्रा में गैस पेपर और हल प्रश्न पत्र की पर्चियां बरामद की गईं। मौके पर बरामद सामग्री को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और पकड़े गए व्यक्ति को अपने साथ थाने ले आई। 
विज्ञापन


थाने पर कड़ाई से पूछताछ करने पर पकडे़ गए व्यक्ति ने अपना नाम महेश पुत्र शिव सिंह निवासी पीरौठा थाना खंदौली आगरा बताया। यह व्यक्ति इस कॉलेज में गणित का शिक्षक है। उसने बताया कि परीक्षा केंद्र से व्हॉट्सएप द्वारा प्रश्न पत्र के फोटो उनके पास भेजे जाते थे। महेश ने भागे अपने साथियों के नाम भी बताए, जिनमें से एक गुतहरा और दूसरा हाथरस का है। पुलिस ने पकड़े गए महेश का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम जयप्रकाश और थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि  वासदत्ता में एक कमरे में पेपर हल हो रहे हैं। सूचना मिलने पर वह एसओ सादाबाद के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां तीन व्यक्ति पेपर हल कर रहे थे, जिसमें से दो भाग गए। एक व्यक्ति को पकड़ लिया। मौके से करीब 35 गैस पेपर और हल की गईं पर्चियां बरामद हुई हैं। एसडीएम ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति और भागे दोनों व्यक्ति वासदत्ता स्थित एक विद्यालय में शिक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed