{"_id":"57dae43e4f1c1bd949d47ac6","slug":"the-student-was-killed-and-two-of-fever-havoc","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार का कहर... छात्र समेत दो की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार का कहर... छात्र समेत दो की जान गई
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
बुखार से छात्र की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन और अन्य लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद क्षेत्र में गांव-गांव फैल रहा बुखार अब जानलेवा बन रहा है। ग्राम पंचायत चिरावली में बुखार महामारी के रूप में फैल रहा है। घर घर बुखार से पीड़ितों की चारपाई बिछी हुईं हैं। इसी गांव में गुरुवार को 11 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई। मौत के बाद गांव में मातम छा गया।
ग्राम पंचायत चिरावली में प्राइमरी पाठशाला के पास रहने वाले किसान मुनेश चौधरी के 11 साल के बेटे सुमित कुमार चौधरी, जो कि गांव के ही एक स्कूल में कक्षा छह का छात्र था, पांच दिन से बीमार था। सुमित का उपचार पहले गांव में कराया गया, उसके बाद उसे बुधवार को खंदौली के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया।
यहां से उसे आगरा के लिए रैफर किया गया। आगरा में सुमित का उपचार कराया गया। चिकित्सकों ने सुमित में डेंगू और मलेरिया के लक्षण बताए। परिजन दवा दिलवाकर उसे घर ले आए। गुरूवार को घर पर उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में करूण क्रंदन मच गया। सुमित के पिता ने बताया कि उनका पूरा परिवार बुखार की चपेट में है।
विज्ञापन
उनका एक और बेटा मलेरिया से पीड़ित है, जो कि आगरा में भर्ती है। इधर, पूरे गांव में बुखार ने महामारी का रूप ले लिया है। गांव में मलेरिया व वायरल फीवर से पूरा पूरा परिवार पीड़ित है। गांव में शिव कुमारी, दिलीप कुमार, गौरी, आदित्य, दीपक कुमार राना, ममता, राजू, ललित कुमार, राजन सिंह राना, लाड़ो देवी, ओमप्रकाश बघेल, गीताजंलि, नरेंद्र सिंह, प्रवीन कुमार, शीला देवी, चिंकी आदि भी बुखार से पीड़ित हैं।