फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The shepherd himself had created the story of the theft of sheep

चरवाह ने खुद रची थी भेड़-बकरी चोरी की कहानी

Thu, 04 Jul 2019 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
The shepherd himself had created the story of the theft of sheep
मनगढ़ंत थी चरवाह से भेड़-बकरी चोरी की बात
विज्ञापन

पुलिस की जांच में भेड़-बकरी चोरी की घटना निकली झूठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कस्बा मुरसान के मोहल्ला गड़रियान में चरवाहे के साथ हुई भेड़-बकरी चोरी की घटना पुलिस की जांच में झूठी निकली है। चरवाहे ने खुद भेड़-बकरियों को बेचा और फिर बेहोशी का बहाना भी बनाया। इस मामले में हिरासत में लिए गए कुछ लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
उल्लेखनीय है कि मुरसान के मोहल्ला गड़रियान निवासी चंदू पुत्र शोभाराम के साथ 30 जून को भेड़-बकरी चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली, जिसमें कहा गया कि कुछ लोग उसे बेहोश कर भेड़-बकरी हांक ले गए, लेकिन को पहले से ही शक था। पुलिस की अब तक की छानबीन में यह बात साफ हो गई कि चंदू ने भेड़-बकरी चोरी होने की पूरी कहानी रची, जबकि उसने सादाबाद के लोगों को करीब पौने दो लाख रुपये में भेड़ बकरी बेचीं। पुलिस उन लोगों को उठाकर थाने ले आई।
विज्ञापन

उन्होंने भी इस बात को स्वीकार किया है। एसएचओ एचएन सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन के बाद यह बात बिल्कुल साफ हो गई है कि चंदू ने भेड़ बकरी चोरी होने की झूठी कहानी रखी थी। इस मामले में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed