फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The shade of the old banyan has been preserved for generations to come.

Hathras News: आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेज रखी है बूढ़े बरगद की छांव

Fri, 28 Jul 2023 12:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 28 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
The shade of the old banyan has been preserved for generations to come.
सहपऊ के बाबली रजबहा 100 वर्ष से अ​धिक पुराना बरगद का वृक्ष।  संवाद - फोटो : samvad
कस्बा सहपऊ के बाबली रजबहा और हसायन के गांव अंडौली में बरगद का वृक्ष चार पीढि़यों से लोगों को छांव दे रहा है। ग्रामीणाें ने बरगद के इस पेड़ को अभी तक सहेजकर रखा है। इसकी टहनियां अब जमीन को छूने लग गई हैं। गांव वाले इस बरगद के वृक्ष की त्योहारों पर पूजा भी करते हैं और गर्मी में इस बरगद की छांव में आराम करते है। दोनों बरगद के पेड़ों की उम्र 100 वर्ष से अधिक मानी जा रही है। वन विभाग की ओर से बरगद के इन दोनों वृक्षों का चयन धरोहर के रूप में करके इसका प्रस्ताव शासन को भेजा है। अब विभाग को शासन के निर्देशों का इंतजार है।
विज्ञापन





शासन की ओर से 100 वर्ष या उससे पुराने पेड़ों को हेरिटेज (धरोहर) का दर्जा दिए जाने के लिए यहां जिले में सर्वे कराया गया है। जिले में वन विभाग की ओर से कस्बा सहपऊ के बाबली रजबहा व हसायन के गांव अंडौली में बरगद के पेड़ को धरोहर वृक्ष के रूप में चयनित किया गया है। यह दोनों वृक्ष करीब 100 वर्षों से अधिक समय से यहां के ग्रामीणों के लिए वरदान बने हुए हैं। अब वृक्षों की वजह से ही इन क्षेत्रों की पहचान बन जाएगी। वन विभाग की ओर से इन वृक्षों का चयन धरोहर के रूप में किए जाने से ग्रामीणाें में उत्साह है।
विज्ञापन





शादी होकर जब से इस गांव में आई हूं, तब से ही इस वट वृक्ष को ऐसे ही देखा है। सुहागिन महिलाएं इसकी पूजा करतीं हैं।
-दीना गौतम, बाबली




यह ग्राम का काफी पुराना वृक्ष है। हमारे दादा-दादी भी हमें इसकी कहानियां सुनाते थे। यह हमेशा हरा-भरा रहता है।
-पंकज कुमार, बाबली




मेरी उम्र लगभग 50 वर्ष है और इस वृक्ष की उम्र 120 वर्ष बताई जाती है। इसके नीचे लगे नल का पानी काफी ठंडा रहता है।
महेश गौतम, बाबली




बरगद के इन वृक्षों को धरोहर के रूप में चयनित किया गया है। शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी गई है। इन दोनों वृक्षों की उम्र 100 साल से अधिक बताई गई है।
-डीवी सिंह, एडीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed