फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The seed SP is sowing, it will bear the consequences: Aseem Arun

सपा जो बीज बो रही है, उसका अंजाम वही भुगतेगी : असीम अरुण

Sun, 05 Feb 2023 11:55 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 05 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
The seed SP is sowing, it will bear the consequences: Aseem Arun
पत्रकार वार्ता करते जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण। संवाद - फोटो : samvad
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा श्री रामचरित मानस पर की गई टिप्पणी पर जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा है कि सपा जो बीज बो रही है, उसका अंजाम वही भुगतेगी। यह लोग समाज को बांटने वाले हैं। भाजपा समाज व देश को जोड़ने वाली पार्टी है। प्रभारी मंत्री भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


अखिलेश यादव द्वारा खुद को शूद्र बताने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में अखिलेश ही ज्यादा बेहतर बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. आंबेडकर ने बहुत सुंदर संविधान दिया। सामाजिक न्याय की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि सपा समाज को बांटने वाली पार्टी है, जबकि भाजपा देश को जोड़ने वाली पार्टी है। सपा जो बीज बो रही है तो इसका अंजाम वही भुगतेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में इन लोगों ने देश को बांटा। आज पाकिस्तान के पास तीन दिन का पेट्रोल बचा है। वहां आटा दाल के लिए दंगे हो रहे हैं। जबकि भारत आज जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है।
विज्ञापन

जल्द होगी चिकित्सकों की कमी पूरी
उन्होंने कहा कि जिले में जल्द ही सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी पूरी होगी। बिजली के लिए सरकार द्वारा रिवेंप स्कीम का क्रियान्वयन किया गया है। पहले बिजली की खपत कम थी। अब बढ़ गई है। इसलिए बिजली ढांचे को मजबूत करने के लिए काम किया जा रहा है। सड़कों की गड्ढा मुक्ति पर उन्होंने कहा कि पर्याप्त बजट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed