{"_id":"5762ed7a4f1c1bb26511de78","slug":"the-rally-turned-out-yoga-camp-invites","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर दिया योग शिविर का न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर दिया योग शिविर का न्योता
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की रैली में शामिल लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की जिला समिति के तत्वावधान में विश्व योग दिवस पर 21 जून को सुबह पांच बजे से बागला कॉलेज के मैदान में जनपदीय योग शिविर का आयोजन होगा, जिससे शहर की जनता को योग के माध्यम से निरोग बनाया जा सके। शिविर को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला प्रभारी ऋषि कुमार के नेतृत्व में पुराना मिल कंपाउंड से जागरूकता रैली निकाली गई।
यह रैली नया मिल कंपाउंड स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से शुरू होकर जागेश्वर, विजय नगर, लक्ष्मीनगर, पुराना मिल कंपाउंड, घंटाघर, अलीगढ़ रोड होती हुई नया मिल कंपाउंड पहुंचकर समाप्त हुई। योग साधकों ने नगर वासियों को योग शिविर में सहभागिता के लिए निमंत्रण पत्र वितरित करते हुए सभी से परिवार सहित योग शिविर में सहभागिता करने की अपील की। रैली में युवा भारत स्वाभिमान जिला समिति के प्रभारी विक्रम सिंह, महिला प्रभारी पूनम शर्मा, योग शिक्षक पं.रूप राम शर्मा, गिर्राज किशोर, भानुप्रकाश प्रवीन गोयल, महेश, विवेक, योगेश, सुरेंद्र गुप्ता, पवन सलूजा, रामकुमार गुप्ता, रिंकू वर्मा, शारदा वार्ष्णेय, रजनी वार्ष्णेय, डॉ.सुनीता उपाध्याय, रिंकू वर्मा, सुनील वर्मा, रेनू आंधीवाल, मधुलिका शर्मा, मनोरमा, शांति देवी, रुक्मिणी देवी, अनीता गुप्ता, आशा वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में योग साधकों ने सहभागिता की।