फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The proud father of daughter , PCS selected

बेटी ने किया पिता का नाम रोशन, पीसीएस में चयनित

Tue, 16 Feb 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
The proud father of daughter , PCS selected

सिकंदराराऊ। बेटियां किसी दशा में बेटों से कम नहीं है तथा माता पिता की इच्छा पूर्ति  कर समाज में उनका नाम रोशन करती हैं। इस बात को प्रमाणित किया है मोहल्ला नगला शीसगर निवासी युवती नीरू ने।  नीरू पीसीएस लोअर में मार्केटिंग इंसपेक्टर पद के लिये चयनित हुई हैं। नीरू को इस बात का दुख है कि उसकी सफलता पर  गर्वित  तथा प्रसन्न होने के लिये पिता जीवित नहीं है। 

स्व. भगवान सिंह (नायब तहसीलदार) की पुत्री ने एमए इंगलिश के पश्चात बीएड की परीक्षा उत्तीर्ण की तथा पटियाली के प्राथमिक स्कूल में अध्यापक बन गई। पिता की इच्छा थी कि बचपन से ही मेधावी नीरू प्रशासनिक सेवा में चयनित हों। पिता ने पढ़ाई के लिये नीरू को हर सुविधा उपलब्ध कराई। पिता की इच्छा को ध्यान में रखते हुये  नीरू ने अध्यापन के साथ पीसीएस परीक्षा की भी तैयारी की तथा परीक्षा में सम्मिलित हुई। लिखित परीक्षा परिणाम तथा साक्षात्कार तो पिता के सामने हो गया लेकिन मार्केटिंग इंसपेक्टर अंतिम चयन की सूचना पिता की विगत दिसंबर में मृत्यु के पश्चात प्राप्त हुई। एक तरफ जहां नीरू की आंखों में पिता का सपना पूरा करने को लेकर गर्व तथा संतुंष्टि के भाव हैं तो दूसरी तरफ पिता के न होने का गम उसकी आंखों में आंसुओं के रूप में नजर आता है।  नीरू के परिवार में तीन भाई तथा तीन बहनें है। अब नीरू अपने भाई-बहनों की अच्छी शिक्षा के लिये काम करेगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed