फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five places stolen in 24 hours

Hathras News: शहर में घूमती रही चोरों की बरात, 24 घंटे में पांच वारदात

Sat, 12 Aug 2023 12:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 12 Aug 2023 12:27 AM IST
सार

नगला भूरा रोड पर हींग फैक्टरी और टेंट गोदाम को चोरों ने निशाना बनाया। एक मकान और खोखे सहित कुल पांच स्थानों पर एक रात में चोरी की गई। 

विज्ञापन
Five places stolen in 24 hours
चाेरी प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में रातभर चोरों की बरात घूमती रही और वारदात पर वारदात करती रही। बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार दिन में हुई पांच वारदात ने पुलिस गश्त और पिकेट व्यवस्था की पोल खोल दी है। नगला भूरा रोड पर हींग फैक्टरी और टेंट गोदाम को चोरों ने निशाना बनाया। एक मकान और खोखे सहित कुल पांच स्थानों पर एक रात में चोरी की गई। 

विज्ञापन


चोरी एक
महाजन गली के रहने वाले बाल किशन शर्मा का नगला भूरा रोड पर बंबे के निकट टेंट का गोदाम है। बृहस्पतिवार की रात छत काटकर चोर गोदाम में पहुंच गए और यहां रखे चार पंखे, सिलाई मशीन और टेंट का अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन


चोरी दो
टेंट की दुकान में चोरी करने के बाद चोरों ने मिलिंद्रा इंडस्ट्री हींग फैक्टरी को निशाना बनाया और यहां से हींग दाना चोरी कर लिया। फैक्टरी मालिक कोमल सिंह सेंगर ने बताया कि यहां से एक कनस्तर हींग दाना ही चोर ले जा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी तीन
मथुरा रोड पर स्थित एक चाय के खोखे को भी चोरों नहीं बख्शा। कछपुरा निवासी लक्ष्मीनारायण के खोखे का ताला तोड़कर एक गैस सिलिंडर, गल्ले में रखी नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया।

चोरी चार
रमनपुर जोगिया रोड पर चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनया है। यहां दिन दहाडे जयप्रकाश के मकान में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात और 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार मकान का ताला लगाकर बाहर गया हुआ था।


चोरी पांच
जयप्रकाश के मकान के पास ही सोवरन सिंह के मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। सोवरन सिंह अपने परिवार के लोगों के साथ अपने गांव भोजपुर गए हुए थे।छत के रास्ते मकान में घुसे चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और पांच हजार रुपए चोरी कर लिए। सभी घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही चोरों की धरपकड़ की जाएगी। सतेंद्र सिंह राघव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाथरस गेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed