फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The polythene closed today , traders downcast

आज से पॉलीथिन बंद, कारोबारी मायूस

Wed, 20 Jan 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Jan 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। पॉलीथिन के प्रयोग को प्रतिबंधित किए जाने का प्रदेश सरकार का आदेश गुरुवार से अस्तित्व में आ जाएगा। आदेश को लेकर कहीं खुशी तो कहीं गम वाला का माहौल है। आम लोगों में पॉलीथिन के प्रतिबंधित होने से खुशी है। पर्यावरण संतुलन के लिए प्रदेश सरकार की यह सराहनीय पहल है और इससे पर्यावरण संतुलन में भी सहायता

विज्ञापन

 मिलेगी। आम लोग व खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों भी चाहते हैं कि पॉलीथिन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए, लेकिन शहर में पॉलीथिन का कारोबार करने वाले व्यापारियों में सरकार के इस निर्णय से मायूसी छाई हुई है, क्योंकि उनके यहां लाखों रुपये का पॉलिथिन का स्टॉक है। यदि प्रतिबंध लगा तो उनको भारी नुकसान होगा। फिलहाल जो भी हो, आम लोग सरकार के निर्णय से खुश हैं। 

विज्ञापन

शहर में नाले-नालियां नहीं होंगे चोक

हाथरस। पॉलीथिन के प्रयोग को लेकर नगर पालिका प्रशासन द्वारा भी शहर के सभी राजमार्गों पर बडे़-बड़े होर्डिंग्स लगवाए गए हैं और उन पर लिखा है कि पॉलीथिन का प्रयोग दंडनीय अपराध है। शहर में पॉलीथिन का प्रयोग बड़े पैमाने पर होता है। इसका उदारहरण इसी से लगाया जा सकता है कि शहर के सभी नाले, नालियां पॉलीथिन के कारण अटे पड़े हैं। पालिका प्रशासन को भी पॉलीथिन के कारण भारी परेशानी उठानी पड़ती है। पॉलीथिन गलती व सड़ती नहीं है इसी के चलते सफाई कार्य भी बाधा उत्पन्न होती है। सड़क पर पड़ी पॉलीथिन को यदि मवेशी खा लेते हैं तो उनकी भी मौत हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पॉलीथिन प्रतिबंध पर बोले लोग---

- प्रदेश सरकार का पॉलीथिन प्रतिबंधित करने का निर्णय ठीक है। हमने तो पहले ही सारा स्टॉक खत्म कर दिया। अब पॉलीथिन की जगह कपड़े से बने थैले बेचे जाएंगे। 

- कमलकांत, पॉलीथिन विक्रेता

- पॉलीथिन प्रतिबंधित होने की पहले से ही जानकारी हो गई थी। तभी से अपनी दुकान पर मिष्ठान को कपड़े के थैली में रख कर बेच रहे हैं। सरकार का निर्णय ठीक है। 

- श्याम वार्ष्णेय, मिठाई विक्रेता

- सरकार के निर्णय के बाद अब लोग सब्जी लेने घर से थैला लेकर आएंगे। पॉलीथिन में अब पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। प्रतिदिन 100 रुपये की थैली लग जाती थी।  

- सिराज, सब्जी विक्रेता 


पॉलीथिन प्रतिबंधित होने के बाद अब पालिका प्रशासन शहर में जागरूकता अभियान चलाएगी। शहर में लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को पॉलीथिन प्रयोग न करने के लिए जागरूक करेंगे। पॉलीथिन सफाई कार्य मेें भी बाधा उत्पन्न करती है। सरकार का निर्णय सराहनीय है। 

- डौली माहौर, नगर पालिकाध्यक्ष हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed