{"_id":"57d998bb4f1c1b193bd492e8","slug":"the-number-and-subject-disappears-mark-sheets","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्कशीट से नंबर और विषय गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्कशीट से नंबर और विषय गायब
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
बागला डिग्री कॉलेज में त्रुटिपूर्ण अंकतालिका आने पर प्राचार्य को ज्ञापन देने जाते छात्र-छात्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि की लापरवाही से छात्र-छात्राओं में आक्रोश है। विवि ने पीसी बागला महाविद्यालय में अध्ययनरत करीब 98 छात्र-छात्राओं की बीएएसी द्वितीय वर्ष की मार्कशीट से फिजिक्स विषय और उसके नंबरों को ही गायब कर दिया। इसके अलावा केमिस्ट्री विषय के तीसरे पेपर के नंबरों के स्थान पर एमडब्लू अंकित कर दिया।
इससे परेशान काफी छात्र छात्राओं ने बुधवार को प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मेें इन छात्र छात्राओं ने कहा कि अधूरी मार्कशीट की वजह से उनका भविष्य संकट में है। कई बार वह कॉलेज में भी इस समस्या की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ज्ञापन में प्राचार्य से मांग की गई कि वह अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए उनकी समस्या का समाधान कराएं, जिससे उन्हें राहत मिल सके।
इस मौके पर ललित चौधरी, मोहम्मद इंतजार, दीपक शर्मा, देवेंद्र चौधरी, सौरभ तिवारी, हिमांशु, शेष कुमार, दिव्या, अंजली, जीतेश, शिवानी आदि थे। इधर, प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने बताया कि विवि से आ रही कई क्लासों की मार्कशीटों में खामियां आ रही हैं।
विज्ञापन
इसे लेकर उन्होंने विवि के अधिकारियों को भी अवगत कराया है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा।