फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The Nagar Panchayat Board has approved a budget of 32.73 crore.

Hathras News: नगर पंचायत बोर्ड ने 32.73 करोड़ के बजट को दी मंजूरी

Tue, 07 Apr 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 07 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The Nagar Panchayat Board has approved a budget of 32.73 crore.
नगर पंचायत सभागार में बोर्ड बैठक में बजट पढ़कर सुनाते ईओ विकास जैन। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में करीब 32.73 करोड़ रुपये का आय-व्यय बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। चेयरमैन हेमलता अग्रवाल की अध्यक्षता में इस बजट के पारित होने के साथ ही नगर में विभिन्न विकास कार्यों को तेजी से पूरा किए जाने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन




अधिशासी अधिकारी विकास जैन ने बजट का विस्तृत खाका प्रस्तुत करते हुए बताया कि नगर के सुंदरीकरण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। उन्होंने बताया कि करीब 25 लाख रुपये की लागत से सादाबाद-मथुरा मार्ग पर भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की स्मृति में भव्य स्मृति द्वार का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन




इसके अलावा लगभग 30 लाख रुपये की लागत से शहीद स्मारक का निर्माण प्रस्तावित है। करीब 20 लाख रुपये की लागत से नगर के विभिन्न वार्डों में पुलिया, नाली और नालों की मरम्मत कराई जाएगी। अस्थायी गोशाला के विकास के लिए करीब 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें भूसा भंडारण के लिए टिन शेड, सड़कों का निर्माण और फाटक आदि कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके साथ ही प्रगतिपुरम स्थित नलकूपों की बाउंड्रीवॉल का निर्माण, दो पार्कों के सुंदरीकरण और एक बच्चा पार्क को विकसित करने की योजना भी बजट में शामिल की गई है। वार्ड नंबर 1, 2 और 6 में प्रमुख स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे, जिससे नगर की पहचान और आकर्षण बढ़ेगा।



ईओ ने बताया कि सादाबाद-मथुरा तिराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके अलावा नगर के मुख्य बाजार, जवाहर बाजार की सड़क और पटरी का निर्माण कराया जाएगा, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिलेगी। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगभग पांच लाख रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और पुराने कैमरों की मरम्मत भी कराई जाएगी।



नगर में पांच हाईमास्ट और एलईडी लाइटें लगाकर रोशनी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। बैठक के दौरान सभासदों ने जल निगम द्वारा सड़कों की खोदाई के बाद मानक के अनुसार मरम्मत न किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हाल की बारिश में कई सड़कों की स्थिति खराब हो गई है और जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।




बैठक में राधारमन अग्रवाल, वरिष्ठ लिपिक अनुपम गुप्ता, सदस्य उमेश शर्मा, दिनेश वर्मा, रेशमपाल, नासिर खान, ओमवीर सिंह, राजकुमार चौधरी, रेशमी देवी बघेल, अनीस बेग, मोहम्मद चांद, मीनू देवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed