फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The Home Guard recruitment examination will be held at 12 centers from April 25 to 27.

Hathras News: 25 से 27 अप्रैल तक 12 केंद्रों पर होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा

Wed, 22 Apr 2026 02:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The Home Guard recruitment examination will be held at 12 centers from April 25 to 27.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर छह पालियों में कराई जाएगी।
विज्ञापन




कुल 28,490 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। हर पाली में 4,416 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा, मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन




डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे और टीवी स्क्रीन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। कहा कि अभ्यर्थियों की प्रवेश द्वार पर सघन जांच की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला कर्मियों से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क स्थापित होगी।



परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए मार्ग मानचित्र लगाने के भी निर्देश दिए गए। एसपी ने सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने और आसपास भीड़ न जुटने देने के निर्देश दिए।



जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित होगी। प्रत्येक पाली में 4,416 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस तरह से कुल 28,490 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।




परीक्षा की निगरानी के लिए 12 स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, पांच जोनल मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed