{"_id":"6a07830e3285d8886b073b13","slug":"the-hathras-web-series-has-been-released-on-an-ott-platform-hathras-news-c-56-1-hts1004-148581-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज हाथरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज हाथरस
Sat, 16 May 2026 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 16 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बहुचर्चित चंदपा कांड पर आधारित एक नई डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज 15 मई को प्रसिद्ध ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर रिलीज कर दी गई है। हाथरस नाम से इस क्राइम सीरीज को रिलीज किया गया है। इसके आते ही एक बार फिर यह पूरा घटनाक्रम देश भर में चर्चाओं में आ गया है।
मेकर्स ने पहले सीजन में कुल तीन एपिसोड लांच किए हैं, जो पूरी तरह से उस वक्त घटे घटनाक्रम, मीडिया कवरेज और उसके बाद की परिस्थितियों पर आधारित हैं। रिलीज हुई इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में मुख्य रूप से पीड़ित पक्ष की कहानी और उनके दर्द को प्रमुखता से दिखाया गया है, जिसके चलते सीरीज का झुकाव पीड़ित पक्ष की तरफ नजर आता है।
हालांकि मेकर्स ने संतुलन बनाने की कोशिश भी की है। फिल्म में आरोपी पक्ष के बयानों और दावों के साथ-साथ जिले के अधिवक्ता से की गई बातचीत को भी शामिल किया गया है, ताकि कानूनी पचड़े से बचा जा सके। इस वेब सीरीज के तीनों एपिसोड मुख्य रूप से राष्ट्रीय मीडिया के कैमरों और पत्रकारों के अनुभवों पर आधारित हैं।
विज्ञापन
तीन पत्रकारों द्वारा बताए गए घटनाक्रम के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है, इनमें एक महिला पत्रकार भी हैं। वेबसीरीज की कास्ट में भी केवल इन्हीं तीनों के नाम दिए गए हैं। प्रशासनिक हलचल और देश भर में मचे बवाल को इन तीन एपिसोड्स में समेटने का प्रयास किया गया है। ओटीटी पर इस सीरीज के आने के बाद एक बार फिर स्थानीय स्तर से लेकर सोशल मीडिया तक इस पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
फिल्म में दिखे चंद्रशेखर, राहुल गांधी का जिक्र नहीं
14 सितंबर 2020 को हुए इस घटनाक्रम ने पूरे देश में हलचल मचाई थी। इस दौरान कई राष्ट्रीय स्तर के नेता हाथरस पहुंचे थे। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी, रालोद मुखिया जयंत चौधरी, रामदास अठावले, चंद्रशेखर आजाद आदि लोग पहुंचे थे, लेकिन डॉक्यूमेंट्री में केवल चंद्रशेखर आजाद को ही शामिल किया गया है। अन्य किसी नेता का जिक्र नहीं है।
सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाथरस नाम से आई इस सीरीज के रिलीज होते ही एक बार फिर स्थानीय स्तर से लेकर सोशल मीडिया पर चंदपा कांड को लेकर बहस और चर्चाएं तेज हो गई हैं। डॉक्यूमेंट्री में पीड़ित परिवार की पहचान उजागर करने पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।