फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The government will set up a hospital in every district AYUSH

हर जिले में एक आयुष हॉस्पिटल खोलेगी सरकार

Thu, 02 Jun 2016 11:50 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। केंद्र सरकार आयुष चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में एक आयुष हॉस्पिटल खोलेगी। केंद्र सरकार की कोेशिश है कि आयुष चिकित्सा का लाभ गांव तक पहुंचे, इसलिए हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक आयुष चिकित्सक की तैनाती पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बुधवार को पत्रकारों से वार्ता में केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाईक ने ओम के उच्चारण पर उठे विवाद को लेकर कहा कि योगा देश और समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है। ‘ऊं’ योग का हिस्सा है, बिना इसके योग की कल्पना नहीं की जा सकती, लेकिन योगा के दौरान ओम के उच्चारण को अनिवार्य नहीं किया गया है, सूर्य नमस्कार भी लोग करते हैं। योग पूजा नहीं, बल्कि एक्सरसाइज है। पूरी दुनिया योगा की सार्थकता को समझ रही है और इसे अपना रही है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने महाराष्ट्र में किसानों की मौत पर पूछे गए सवाल पर कहा कि पिछले तीन साल से अच्छी बारिश नहीं हुई है। इस बार अगर बेहतर मानसून रहा तो फसल अच्छी होगी और किसान की हालत सुधरेगी। विदर्भ समेत समूचे महाराष्ट्र में किसानों की मौतों के सवाल पर नाइक बोले, सरकार किसानों को बदहाली से उबारने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है, लेकिन जब तक प्रकृति साथ नहीं देगी, तब तक सरकार भी क्या कर सकती है। नाईक ने कहा कि यूपी चुनाव में अभी समय है। जल्द ही पार्टी अपने उम्मीदवार का ऐलान कर देगी। मिशन 2017 को लेकर नाईक ने कहा कि यूपी में सपा और रालोद के गठबंधन का असर भाजपा की चुनावी तैयारी पर नहीं पड़ेगा, उल्टा इससे भाजपा को फायदा ही होगा। मंदिर मुद्दा भाजपा के एजेंडे में है पर यह चुनावी मुद्दा नहीं है और इस चुनाव में भी पार्टी इसे मुद्दा नहीं बना रही। मामला कोर्ट में है और कोर्ट के फैसले के अनुरूप ही सरकार अपना निर्णय लेगी। 
विज्ञापन

नाइक का कहना है कि 21 जून को विश्व योग दिवस पर इस बार मुख्य कार्यक्रम चंडीगढ़ में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री समेत देश की कई जानी-मानी हस्तियां हिस्सा लेंगी। हर बार हर राज्य में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन योगा दिवस पर किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सभी राज्यों को भी निर्देश दिया गया है कि वह योगा दिवस पर राजधानी में मुख्य कार्यक्रम करेंगे और विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी और शिक्षण संस्थाओं की मदद से स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक जगहों पर भी यह कार्यक्रम आयोजित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed