{"_id":"66d5083603d61758470cd687","slug":"the-foundation-stone-was-hurriedly-laid-before-the-elections-the-budget-has-not-been-received-yet-hathras-news-c-56-1-sali1016-119482-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चुनाव से पहले आनन-फानन किया शिलान्यास, बजट अब तक नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चुनाव से पहले आनन-फानन किया शिलान्यास, बजट अब तक नहीं मिला
Mon, 02 Sep 2024 06:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की ओर से बनने वाले छात्रावास का निर्माण बजट के इंतजार में आज तक शुरू नहीं हो सका है। छह माह पूर्व 29 फरवरी को इस भवन के निर्माण का शिलान्यास सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों ने किया था, लेकिन आज तक इसके लिए बजट नहीं मिल सका है।
यह हाल तो तब है, जबकि विभागीय मंत्री इस जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं।
उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति जन जाति के विद्यार्थियों के लिए हतीसा के निकट 3.34 करोड़ रुपये की लागत से छात्रावास बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसका निर्माण 1475 वर्ग मीटर भूमि पर किया जाना है। यह छात्रावास 50 बेड का बनना है। इसमें एससी-एसटी के विद्यार्थियों को मुफ्त रहन-सहन की सुविधा मिलेगी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पूर्व 29 फरवरी को जिले के सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों ने छात्रावास के निर्माण के लिए शिलान्यास किया था। यहां शिलान्यास का पत्थर भी लगा दिया गया, लेकिन अभी तक शासन से इसके लिए बजट जारी नहीं हो सका है।
इस कारण अभी तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है, जबकि उम्मीद थी कि जिले के प्रभारी मंत्री ही विभागीय मंत्री हैं, इसलिए बजट मिलने में कोई अड़चन नहीं आएगी। बावजूद इसके कार्यदायी संस्था आज तक बजट के इंतजार में ही बैठी है।