फिल्म खत्म, एक हफ्ते से नहीं हो रहे एक्सरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। बागला जिला अस्पताल में करीब एक हफ्ते से एक्सरे फिल्म नहीं होने से एक्सरे मशीन शोपीस बन गई है। यहां एक्सरे कराने आ रहे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी काफी मरीज बिना एक्सरेे कराए ही लौट गए।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही व अनदेखी का सामना अब मरीजों को करना पड़ रहा है। यदि ध्यान दिया जाता तो एक्सरे फिल्म खत्म होने की नौबत ही नहीं आती। एक्सरे फिल्म की सप्लाई खत्म होने से पहले ही मंगा ली जाती। जिला अस्पताल में आने वाले फ्रेक्चर आदि रोगों के मरीजों को एक्सरे कराए बिना ही निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। यह स्थिति एक या दो दिन से नहीं, बल्कि लगभग एक हफ्ते से बनी हुई है। शुक्रवार को यहां से काफी मरीजों को बिना एक्सरे कराए ही लौटना पड़ा। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि एक्सरे फिल्म समाप्त हो गई है।