{"_id":"5d62d31c8ebc3e01767f3193","slug":"the-court-sent-both-the-accused-of-rape-hathras-news-ali2118178135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को न्यायालय ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को न्यायालय ने भेजा जेल
विज्ञापन
अस्पताल में दुष्कर्म करने के दोनों आरोपी गए जेल
पुलिस ने दर्ज किए किशोरी के बयान
आज बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस पीड़िता को कोर्ट में करेगी पेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। एमडी टीबी अस्पताल में दुष्कर्म की शिकार टीबी रोग की पीड़िता किशोरी काफी भयभीत है। इस घटना के बाद उसे सदमा लगा है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। रविवार को फिर पुलिस ने फिर किशोरी के बयान दर्ज किए। अब बयान के लिए सोमवार को पुलिस किशोरी को उसे कोर्ट में पेश करेगी।
उल्लेखनीय है कि एमडीटीबी अस्पताल में शुक्रवार की रात्रि में वहीं के दो कर्मियों के एक टीबी रोग से पीड़ित किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया था। यह किशोरी इस अस्पताल में दाखिल थी तो आरोप है कि वहां तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवनंदन उसे इंजेक्शन लगाने के बहाने अस्पताल के अधीक्षक के कक्ष में ले आया था। वहां उसने एक अन्य कर्मचारी विशाल की मदद से किशोरी को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसे बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। विशाल इस दौरान पहरेदारी करता रहा।
विशाल यहां एक एंजेसी का सफाई कर्मचारी है और अस्पताल से संबद्ध है। किशोरी ने शनिवार की सुबह होश आने पर अपनी मां को अस्पताल में पूरी घटना से अवगत कराया था। बाद में थाना हाथरस गेट कोतवाली में शिकायत की थी। पुलिस ने इन दोनों नामजदों शिवनंदन और विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। घटना के बाद सीएमओ ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवनंदन को निलंबित कर दिया था। इन दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने इनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया और उसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया। वहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।