फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The contractors misbehaved with the accountant even before the MNREGA tender was raised

Hathras News: मनरेगा टेंडर उठने से पहले ही ठेकेदारों ने लेखाकार से की अभद्रता

Thu, 23 Feb 2023 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 23 Feb 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
The contractors misbehaved with the accountant even before the MNREGA tender was raised
ब्लॉक सादाबाद में मनरेगा के तहत टेंडर निकालने से पहले ठेकेदारों की मनमानी का मामला सुर्खियों में आया है। ब्लॉक पर तैनात लेखाकार के साथ कुछ ठेकदारों ने अभद्रता कर दी।
विज्ञापन


आरोप यह भी है कि उक्त ठेकेदार बीडीओ के चेहते हैं, इस कारण बीडीओ ने मामले का रफा दफा कर दिया है। मामले के सुर्खियों में आने के बाद पीडी ने बीडीओ सादाबाद से पूरे मामले की जानकारी ली है।
विज्ञापन


मनरेगा के तहत ब्लॉक सादाबाद की ग्राम पंचायत कुरसंडा में कार्य कराए जाने हैं। इन कार्यों को कराने के लिए ब्लॉक की ओर से टेंडर प्रकिया होनी है। इस टेंडर के निकलने से पहले ही कुछ ठेकेदारों को इसकी भनक हो गई, तो ठेकेदार ब्लॉक सादाबाद कार्यालय पहुंच गए और लेखाकार से उक्त टेंडरों को मनमाने तरीके से निकलवाने को लेकर अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी लेखाकार द्वारा उच्चाधिकारियों को दी गई है। वहीं लेखाकार अवनेश कुमार का कहना है कि ठेकेदारों द्वारा बीडीओ की मौजूदगी में यह अभद्रता की गई , लेकिन बीडीओ के चेहते ठेकेदार होने के कारण उनके द्वारा उक्त ठेकेदारों से कुछ नहीं कहा गया।


बीडीओ नीरज गर्ग ने बताया कि कई दिनों से लेखाकार को कुरसंडा में मनरेगा के तहत कार्यों का टेंडर निकालने के निर्देश दिए गए हैं। ठेकेदार ब्लॉक परिसर में आकर अभद्रता करके गए हैं, तो लेखाकार को इसकी जानकारी देनी चाहिए। पीडी राजेश कुरील ने बताया कि उक्त मामले की बीडीओ सादाबाद से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed