{"_id":"699e0a355c092b2b5b0638ce","slug":"the-condition-of-the-sanitation-system-kotwali-sadar-is-in-a-bad-condition-hathras-news-c-56-1-hts1004-145054-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सफाई व्यवस्था का हाल... कोतवाली सदर बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सफाई व्यवस्था का हाल... कोतवाली सदर बदहाल
विज्ञापन
कोतवाली के सामने अटा पड़ा नाला। संवाद
- फोटो : Samvad
शहर की सफाई व्यवस्था का हाल बदहाल है। आलम यह है कि कोतवाली सदर के सामने तालाब चौराहा से आगरा रोड तक जाने वाले मुख्य नाले की सफाई न होने के कारण यह पूरी तरह चोक हो गया है। नाले का गंदा पानी कोतवाली परिसर में घुस गया है। इससे पुलिस कर्मी व फरियाद लेकर आने वाले दोनों परेशान हैं।
पिछले वर्ष नगर पालिका ने लगभग 42 लाख रुपये से 14 नालों की सफाई पर खर्च किए थे, लेकिन इसके बाद भी कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। कोतवाली सदर के बाहर गंदगी का अंबार है। नाले से लेकर सड़क तक कूड़े का ढेर है।
पानी उफनता है तो सीधे कोतवाली परिसर में पहुंच जाता है। कोतवाली परिसर में गंदा पानी भर जाने के कारण पुलिसकर्मियों का ड्यूटी करना दूभर हो गया है। परिसर सड़क से नीचे होने के कारण सबसे पहले कोतवाली में ही नाले का पानी घुसता है। बारिश के समय स्थिति और खराब हो जाती है।
विज्ञापन
समस्या की मुख्य वजह
-चोक हुआ मुख्य नाला : तालाब चौराहा से आगरा रोड की ओर जाने वाले नाले में लंबे समय से सिल्ट (कीचड़) जमा है, जिसकी सफाई नहीं कराई गई।
- भौगोलिक स्थिति : कोतवाली परिसर मुख्य सड़क से काफी नीचे स्थित है, जिसके कारण सड़क पर बहने वाला पानी सीधे परिसर में जमा हो जाता है।
- गंदगी का अंबार : नालों में कूड़ा जमा है। हर समय पानी भरा रहने के कारण परिसर में मच्छरों का प्रकोप और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
- पिछले वर्ष ही नालों की सफाई कराई गई थी। आगरा रोड नाले की सफाई के लिए टीम को निर्देशित किया गया है। जल्द ही समस्या दूर करा दी जाएगी। - रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका