फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The condition of the city worsened due to one hour rain, waterlogging everywhere.

Hathras News: एक घंटे की बारिश से शहर की हालत खराब, हर तरफ जलभराव

Fri, 07 Aug 2026 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 07 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The condition of the city worsened due to one hour rain, waterlogging everywhere.
शहर के मोहनगंज में घुटनों तक भरे पानी में बंद हुई स्कूटी। संवाद - फोटो : Samvad
शहर में बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। 10 बजे तक करीब एक घंटे हुई झमाझम बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया। नगर पालिका के जलनिकासी के दावे सड़कों पर भरे पानी में डूबते नजर आए।
विज्ञापन

बारिश के कारण सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे ऑफिस, दुकान और स्कूल जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह पानी में फंसकर बाइकें बंद हो गईं और लोग उन्हें धकेलते नजर आए। जलभराव का सीधा असर शहर के व्यापार पर भी पड़ा, नालों और नालियों का पानी सड़कों पर बहने के कारण व्यापारी दुकानें नहीं खोल पाए और मुख्य बाजार काफी देरी से खुले।
विज्ञापन

हालांकि इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद भी पूरे दिन रुक-रुककर कभी झरने की बारिश तो कभी बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोहनगंज में घुटनों तक भरा रहा पानी
शहर के मोहनगंज में सुबह 10 बजे बारिश थमने के बावजूद कई घंटों तक घुटनों तक पानी भरा रहा। स्थिति यह थी कि नालियों का गंदा पानी उफनकर लोगों के घरों व दुकानों की चौखट तक पहुंच गया। लोग आवश्यक सामान लेने के लिए भी घरों से निकलने में कतराते रहे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर बारिश में मोहनगंज का यही हाल होता है लेकिन जलनिकासी का कोई स्थायी इंतजाम नहीं किया जा रहा।


आगरा रोड के फुटपाथों पर नहीं लगीं ढकेलें
शहर के सबसे व्यस्ततम आगरा रोड के फुटपाथों पर जलभराव का सीधा असर गरीबों की रोजी-रोटी पर पड़ा। फुटपाथों पर पानी भर जाने के कारण रोजाना फड़ और ठेला लगाने वाले दुकानदार अपनी दुकानें नहीं सजा सके। फल, सब्जी और चाट-पकौड़ी की ढकेल लगाने वाले व्यापारी सुबह से दोपहर तक पानी निकलने का इंतजार करते रहे। जो ढकेल लगीं भीं, वे पानी के बीच खड़ी रहीं। यहां तक ग्राहकों की पहुंच न के बराबर रही।

नगर पालिका के पांच पंपसेट से शहर के निचले इलाकों से पानी का निकाला जा रहा है। जल्द ही सभी जगह से पानी निकल जाएगा।
-रोहित सिंह, ईओ, नगर पालिका, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed