फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The children who gave accurate answers to the team that came from Lucknow

लखनऊ से आई टीम के सामने सटीक उत्तर दिए बच्चोें ने

Fri, 01 Mar 2019 12:14 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Fri, 01 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
The children who gave accurate answers to the team that came from Lucknow
ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम की हकीकत जानने आई शासन की टीम। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। शासन से आए दूतों ने परिषदीय स्कूलों में ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम की हकीकत परखी। जिले में आईं तीन टीमों में शामिल बिहार, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी बंगाल, एमपी और पंजाब से आए अधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों ने जिले के बेसिक के स्कूलों में शैक्षिक स्तर परखा गया। टीम द्वारा पूछे गए  सवालों के सही उत्तर बच्चोें ने दिए।
विज्ञापन


गुरुवार को लखनऊ से आई टीम में शामिल बिहार, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी बंगाल, एमपी और पंजाब के प्रतिनिधियों ने बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में शैक्षिक स्तर को जाना। टीम के सदस्यों ने स्कूलों में ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम के तहत बच्चों को दी गई शिक्षा के बारे में जानकारी ली। प्राथमिक विद्यालय नगला मोंठा में टीम के सदस्यों ने बच्चों से उनके स्तर के सवाल पूछे तो बच्चों ने उनके जवाब सही और सटीक दिए। जिन्हें सुनकर टीम के सदस्यों ने बच्चों का उत्साह वर्धन तो किया ही, शिक्षिकाओं को भी अच्छे शैक्षिक स्तर के लिए बधाई दी।
विज्ञापन


शासन की टीम के दौरे को लेकर जिलेभर के स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाएं अलर्ट रहे। इस ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम की विजिट में अन्य राज्यों  एवं   शिक्षा निदेशक (बेसिक) की टीम ने जनपद में विजिट की। इस विजिट में बिहार से सरोज कुमार झा, एमपी से पवन विश्वकर्मा और जिले के कॉर्डीनेटर विकेक यादव ने प्राइमरी स्कूल नगला मोंठा का निरीक्षण किया। उनके साथ बीएसए हरीशचंद्र, एबीएसए सुबोध पाठक, मास्टर ट्रेनर अखिलेश अंबेश, एबीआरसी उमेश शर्मा, चंद्रमोहन राना, प्रधानाध्यापिका डॉ. हरदीप कौर, पूरन कर्दम आदि मौजूद थे। स्कूलों के निरीक्षण के बाद एडी बेसिक डॉ. इंद्रप्रकाश सोलंकी ने तीनों टीमों के सदस्यों के साथ एबीआरसी हतीसा पर बैठक की। जिसमें टीमों द्वारा स्कूलों के निरीक्षण से संबंधित बातों पर चर्चा की गई। जिन स्कूलों में सुधार की आवश्यकता है, उनके लिए सभी ने अपने-अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed