{"_id":"5d5edd288ebc3e6c1a6a14dd","slug":"the-chairman-of-the-committees-in-district-panchayat-was-elected-unopposed-hathras-news-ali2115726166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत में समितियों के सभापतियों का निर्विरोध हुआ निर्वाचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत में समितियों के सभापतियों का निर्विरोध हुआ निर्वाचन
विज्ञापन
जिपं में निर्विरोध चुने गए समितियों के सभापति
तीन समितियों के सभापतियों का हुआ चुनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला पंचायत कार्यालय में विकास कार्यों की निगरानी के लिए बनी समितियों के सभापति पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस मौके पर तीन समितियों के अध्यक्षों को निर्वाचित किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत की ओर से कराए जाने वाले विकास कार्यों की निगरानी और उनकी संस्तुति के लिए छह समितियों का गठन किया जाता है। पिछले दिनों इन समितियों के लिए सदस्यों की निर्वाचन प्रक्रिया को पूरा किया गया था।
इस क्रम में इन समितियों के सभापतियों के निर्वाचन की प्रक्रिया गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय की देखरेख में हुई। इस मौके पर निर्माण कार्य समिति के राजकुमार, जल प्रबंधन समिति के सत्यपाल, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति के प्रमोद कुमार सभापति/अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। नियोजन और विकास समिति, शिक्षा समिति, प्रशासनिक समिति के पदेन सभापति अध्यक्ष जिला पंचायत होते हैं।