बिल नहीं दिखाने पर दवाओं की बिक्री पर रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। कस्बा सिकंदराराऊ में एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। मेडिकल स्टोर से पशुओं की दो दवाओं के नमूने लिए गए। विक्रेता इन दवाओं के खरीद बिल भी मौके पर नहीं दिखा सका। इधर, गांव पोरा में दुकानदार दुकानों को बंद कर भाग गए।
औषधि निरीक्षक पूरनचंद्र ने सिकंदराराऊ में जीटी रोड पर सूरज मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां से उन्हाेंने पशुओं की दो दवाओं सूमोकाल फोर्ट व लीवोमैक इंजेक्शन के नमूने लिए। विक्रेता इन दोनों दवाओं का खरीद बिल मौके पर नहीं दिखा सका। इस कारण बिल प्रस्तुत करने तक इन दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई। औषधि निरीक्षक ने बताया कि लेवल में कमी मिलने के कारण सूमोकाल फोर्ट बनाने वाली कंपनी को भी नोटिस भेजा गया है। उन्होंने बताया कि लेवल के ऊपर नए नियमों के अनुसार एक्सपायरी व मैनुफेक्चर डेट महीने में लिखना अनिवार्य है, जबकि निर्माता फर्म ने लेवल पर 36 माह के बाद उपयोग न करें, अंकित किया था, जो कि नियमानुसार गलत था। उन्होने बताया कि दवाओं के नमूनाें को लखनऊ प्रयोगशाला के लिए भेज दिया गया है। इधर, औषधि निरीक्षक गांव पोरा में भी बिना लाइसेंस के चल रही दुकानों की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर छापेमारी करने पहुंचे, लेकिन दुकानदार दुकानों को बंद कर भाग गए।